For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3 बल्लेबाज जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल शुबमन गिल की जगह कर सकते हैं ओपनिंग

Ind vs Eng Test Series: Shubman Gill will miss the Series, KL Rahul may replace him | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में अभी भी 1 महीना बाकी है लेकिन विराट कोहली एंड कंपनी कुछ खराब घटनाओं से जूझ रही है जैसे कि टीम इंडिया के ओपनर शुबमन गिल इंग्लैंड दौरे का अच्छा खासा भाग मिस कर सकते हैं क्योंकि उनकी टांग में चोट लग गई है। इस सीरीज में शुबमन गिल रोहित शर्मा के पार्टनर हो सकते थे और यह एक ओपनिंग जोड़ी के तौर पर आगे बढ़ सकती थी। कम से कम सीरीज के शुरुआती कुछ मैचों में तो शुबमन को मौका दिया जा सकता था लेकिन लगता है कि भारत को अपनी योजनाओं से हटकर काम करना पड़ेगा।

अच्छी बात यह है कि चोट शुरुआती दौर में आई है और भारत के पास गिल के रिप्लेसमेंट के लिए समय बाकी बचा है। आइए देखते हैं गिल की अनुपस्थिति में ऐसे कौन से तीन ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो रोहित शर्मा का साथ दे सकते हैं।

1. केएल राहुल

1. केएल राहुल

भारत के पास रोहित और राहुल की जोड़ी बनाने का अच्छा विकल्प है। कर्नाटक के बल्लेबाज केएल राहुल ने क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में अपनी काबिलियत साबित की हुई है और वे टेस्ट मैच में भी मिले हुए मौके को भुनाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिटनेस हासिल कर ली है और उनको 2018 के टूर पर इंग्लैंड में बैटिंग करने का तजुर्बा भी हासिल है। उन्होंने उस समय ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में शतक भी लगाया था लेकिन उन्होंने लंबे समय से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। वे अभी तक 36 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें 5 शतकों के साथ 2006 रन उन्होंने जड़े हैं जबकि 34.59 की औसत से 11 अर्धशतक भी बनाए हैं।

IPL 2021 में शिरकत कर सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर- रिपोर्ट

2. मयंक अग्रवाल

2. मयंक अग्रवाल

अगले बल्लेबाज केएल राहुल के दोस्त और कर्नाटक के एक और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 45.74 की औसत के साथ 1052 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि कर्नाटक के बल्लेबाज पिछले कुछ टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा नहीं है क्योंकि उनकी फॉर्म बहुत अच्छी नहीं रही। उनको तब भी भारतीय टीम में बतौर ओपनर जगह नहीं मिली थी जब इंग्लैंड की टीम हमारे यहां खेलने के लिए आई थी लेकिन वह गिल की अनुपस्थिति में भारत के योग्य ओपनिंग जोड़ीदार हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने इस स्थान पर अपने आपको पहले भी साबित किया हुआ है।

3. अभिमन्यु ईश्वरन

3. अभिमन्यु ईश्वरन

अभिमन्यु ईश्वरन 45 साल के ओपनर हैं जो बंगाल से आते हैं और उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 64 मुकाबले खेलकर 4401 रन बनाए हैं जिसमें 43.57 का औसत रहा है जबकि 13 शतक और 18 अर्धशतक लगाए गए हैं। तकनीकी तौर पर यह ठोस बल्लेबाज अभी भी भारतीय टीम में अपने डेब्यू की राह खोज रहा है लेकिन इस बात के काफी आसार हैं कि मयंक अग्रवाल जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में अभिमन्यु को शायद ही मौका मिले। हालांकि कोहली और रवि शास्त्री का सरप्राइस करने का इतिहास रहा है ऐसे में कौन जानता है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज में क्या सरप्राइज वेट कर रहा है।

Story first published: Thursday, July 1, 2021, 11:08 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+