For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ताबड़तोड़ खेल के फेर में भारत ने गंवाए विकेट, इंग्लैंड को मिला 330 रनों का लक्ष्य

पुणेः भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड का मुकाबले करने के लिए अलग रणनीति अपनाई लेकिन परिणाम बहुत ज्यादा बदलाव वाला दिखाई नहीं दिया। इसके बावजूद ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की मध्यक्रम में खेली पारियों ने भारत को फिर से चुनौतीपूर्ण स्कोर देने में मदद की है। भारत की टीम शुरू से तेज खेलने के प्रयास में बड़ा स्कोर करने में फेल रही और 48.2 ओवर में 329 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई।

भारत ने दूसरे वनडे में 40 ओवर तक संभलकर खेलने और बाद के ओवरों में हमला करने की रणनीति अपनाते हुए 336 रन बनाए थे। यह रन इंग्लैंड के लिए बच्चों का खेल साबित हुए और कोहली एंड कंपनी को समझ आ गया कि विश्व चैम्पियनों को फीयरलैस ब्रॉन्ड क्रिकेट में मात देनी है तो उन्हीं के अंदाज में खेलना होगा। यानी की शुरू से ही हमलावर अंदाज में खेलते हुए स्कोर को पौने चार सौ के करीब पहुंचाने की कोशिश करनी होगी।

लेकिन ऐसा करने के लिए विकेटों का भी हाथ में होना जरूरी होता है जो कि भारत के पास पूरी पारी के दौरान ही नहीं रहे। हालांकि भारत की शुरुआत जबरदस्त रही थी और रोहित (37) व धवन ने शतकीय साझेदारी की लेकिन उप-कप्तान के आउट होने के बाद ही कोहली व राहुल 7-7 रनों के सस्ते स्कोर पर आउट हो गए।

इसने भारतीय पारी पर अंकुश लगाया क्योंकि शिखर धवन भी तब तक 56 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हो गए थे। यहां से ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने निचले मध्यक्रम पर रन बनाने का बीड़ा उठाया। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई जिसके बाद पंत 62 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में स्कोर में 20 रन और जुड़े थे कि हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को बड़ा झटका जिन्होंने 44 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली।

यहां से भारत की पारी फिर से लड़खड़ाने लगी और 350 प्लस स्कोर का सपना चूर हो गया। हालांकि क्रुनाल पांड्या (25) और शार्दुल ठाकुर (30) ने एक साझेदारी की लेकिन जैसे ही ठाकुर का विकेट गिरा वैसे ही भारत की पारी धराशाई हो गई और टीम इंडिया 48.2 ओवरों में ही 329 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई।

इंग्लैंड के मार्क वुड अपनी तेजी से फिर परेशान करने में कामयाब रहे जिन्होंने 7 ओवरों में 3 विकेट पर 34 रन ही दिए। आदिल रशीद महंगे साबित हुए और उन्होंने 10 ओवरों में 2 विकेट पर 81 रन दिए। मोइन अली एक बार फिर किफायती गेंदबाजी करने में सफल रहे और उन्होंने 7 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 17:39 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+