
चीजों को अलग नजरिए से भी देखने की जरूरत- स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने कहा, "आजकल क्रिकेट में जब दो प्रतिद्वंदी आपस में मिलते हैं और शब्दों का आदान प्रदान करते हैं तो यह बहुत अधिक चर्चाओं का विषय बन जाता है। मुझे नहीं पता लोग क्या सोचते हैं लेकिन उनको लगता है कि यह सब बहुत गलत है।"
स्टोक्स ने आगे कहा कि हमको चीजों को अलग नजरिए से भी देखने की जरूरत है। खिलाड़ी जानते हैं कि वह क्या कर रहे हैं और वह किसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
"हमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं और हम आपस में प्रतिद्वंदी हैं और हम एक दूसरे को 1 इंच भी देना नहीं चाहते, चाहे फिर यह कोई भी हो।"
IND vs ENG: बेन स्टोक्स भी हुए पस्त- 70 टेस्ट के करियर में इतनी मुश्किल बैटिंग नहीं देखी

स्टोक्स ने माना- यह एक नॉर्मल बात है
बेन स्टोक्स ने आगे कहा जब खिलाड़ी आपस में सख्त प्रतिद्वंदिता रखते हैं तो यह देखने में अच्छा लगता है और उनमें से कोई भी हार नहीं मानता है।
उन्होंने कहा, "तो मेरे लिए तो यह बस ऐसा ही है कि सख्त कंपटीशन में दो लड़के एक दूसरे के आमने-सामने हैं।"
आपको बता दें बेन स्टोक्स इस मैच पर धीरे-धीरे अपना प्रभाव छोड़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने पहले इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान सर्वाधिक स्कोर किया और 55 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 205 रन बनाकर आउट हो गई।

कोहली को जीरो पर आउट कर स्टोक्स ने बढ़ाया मैच में मसाला-
इसके बाद भारतीय बैटिंग के दौरान बेन स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन के साथ गेंदबाजी की बागडोर संभाली। मैच में मसाला बढ़ाते हुए बेन स्टोक्स ने भारत की पहली पारी में विराट कोहली को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है।
इससे पहले जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेजा था। भारत की टेस्ट बैटिंग के स्तंभ कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा भी जैक लीच की गेंद पर केवल 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए हैं। इस तरह भारत ने 50 रनों के अंदर ही अपने टॉप के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं।
तू-तू मैं-मैं के बाद बेन स्टोक्स की गेंद पर शून्य पर आउट हुए विराट कोहली


Click it and Unblock the Notifications
