IND vs ENG: इंग्लैंड ने किया बैटिंग का फैसला, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अहमदाबादः भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच शुरू हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम 2-1 की बढ़त के साथ इस मैच में उतर रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर यह मुकाबला मायने रखता है क्योंकि अगर भारत यह मैच गंवा देता है तो आस्ट्रेलिया के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के चांस होंगे। यदि भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है या ड्रा भी कर लेती है तो 14 जून में लॉर्ड्स के मैदान में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

भारतीय टीम इस मैच में अपने प्रीमियर पेसर जसप्रीत बुमराह के बिना उतर रही है। ऐसा माना जा रहा था कि बुमराह की अनुपस्थिति में शायद उमेश यादव को मौका मिल जाए लेकिन एक बार फिर से मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। पेस विभाग का जिम्मा इशांत शर्मा और सिराज संभालेंगे जबकि स्पिन विभाग में किसी तरह की तब्दीली नहीं की गई है और रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर फिरकी गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। बाकी बैटिंग में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम में बड़े बदलाव होने लगातार जारी है। जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे तेज गेंदबाजों को बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम में डोम बेस स्पिनर की एंट्री हो गई है जबकि डेन लॉरेंस की भी वापसी हुई है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड टीम प्लेइंग इलेवन- डोमिनिक सिबली, जक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (सी), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (डब्ल्यू), डैनियल लॉरेंस, डोमिनिक बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 9:21 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+