For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जो रूट के रहते डॉम बेस की जरूरत है? इंग्लैंड के कप्तान ने दिया जवाब

नई दिल्लीः इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अहमदाबाद में हुए तीसरे टेस्ट मैच में इतनी बढ़िया गेंदबाजी की थी कि उन्होंने एक स्पिनर के द्वारा बनाया गया बेस्ट आंकड़ा दर्ज किया था। उन्होंने केवल 8 रन देकर ही 5 विकेट ले लिए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर माइकल क्लार्क ने भारत में 9 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

जो रूट को इसलिए बॉलिंग करनी पड़ी थी क्योंकि उनकी टीम में जैक लीच के अलावा दूसरा स्पिनर नहीं था। लेकिन जो रूट ने इतनी बेहतरीन गेंदबाजी करी, इसके बारे में किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। अब सब लोग यह बात कर रहे हैं कि जब रूट इतनी अच्छी बॉलिंग कर सकते हैं तो क्या टीम में दूसरे स्पिनर डोम बेस की जरूरत है?

चौथे टेस्ट से पहले बात करते हुए जो रूट ने इशारा दिया है कि ऑफ स्पिनर डॉम बेस को टीम में शामिल किया जा सकता है। यह युवा स्पिनर पिछले दो मैचों में बेंच पर ही बैठा है। रूट ने यह बताया कि उनका और डोम बेस का गेंदबाजी कौशल में कोई मुकाबला ही नहीं है।

जो रूट ने मैच से पहले बात करते हुए कहा- "अगर पिछले मैच की तरह पिच रही तो डोम बेस निश्चित तौर पर अपने अवसरों को बनाने के लिए लालायित होंगे। वे निश्चित तौर पर चयन के हकदार हैं और भी काफी युवा कौशल पूर्ण गेंदबाज हैं जो कि मौका मिलने पर अपना प्रदर्शन करने के लिए बेताब है। उनके और मेरे बीच में किसी तरह का कोई मुकाबला नहीं है। वह कहीं अधिक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और अगर बात स्पिनर को चुनने की आती है तो निश्चित तौर पर वह मुझसे कहीं अधिक ऊपर हैं।"

इस दौरान जो रूट ने यह स्वीकार किया कि पिछले टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाजों को खिलाने का फैसला अच्छा नहीं था और यह केवल इसलिए किया गया था क्योंकि इससे पहले भारत में जो पिंक बॉल टेस्ट मैच हुआ था उसमें तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। इंग्लैंड कप्तान ने कहा कि वह उम्मीद नहीं कर रहे थे कि पिंक बॉल इतनी ज्यादा स्पिन करेगी। इंग्लैंड की टीम ने वह मैच 10 विकेट से हारा था।

Story first published: Wednesday, March 3, 2021, 10:22 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+