चेन्नई जीत के साथ ही कप्तान कोहली ने की अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी

चेन्नई। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में भी शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज भी 4-0 से अपने नाम कर लिया।

कोहली ने की पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी

इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। दरअसल चेन्नई में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की ये 14वीं टेस्ट जीत है।

इसी के साथ कोहली ने कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा जीत के पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

अजहरुद्दीन के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 47 मैच में 14 जीत हासिल की थी वहीं कोहली के नेतृत्व में महज 22 मैच में ही टीम इंडिया ने 14 टेस्ट जीत दर्ज की।

कोहली ने 22 मैचों में दर्ज की 14 टेस्ट जीत

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में विराट कोहली का रिकॉर्ड एक बैट्समैन के तौर पर भी खास रहा। वो भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

उन्होंने सीरीज की 8 पारी में दो शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 655 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 235 रन रहा, जो कि उनका करियर बेस्ट भी है।

चेन्नई टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 75 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 4-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया।

चेन्नई टेस्ट: टीम इंडिया ने पारी और 75 रन से इंग्लैंड को हराया

बता दें कि भारत-इंग्लैंड सीरीज का पहला टेस्ट ड्रा रहा था। यह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी सीरीज जीत है। इससे पहले भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन 1992-93 में 3-0 से सीरीज जीत रहा है।

चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम की जीत में सबसे अहम योगदान करुण नायर का रहा। उन्होंने नाबाद रहते हुए 303 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

करुण नायर के साथ-साथ भारतीय ओपनर केएल राहुल ने भी 199 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 759 रन बनाकर पारी घोषित की।

इंग्लैंड की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में 477 रन और दूसरी पारी में 207 रन ही बना सकी। इस तरह से इंग्लैंड की टीम पारी और 75 रनों से चेन्नई टेस्ट हार गई।

Story first published: Tuesday, December 20, 2016, 16:56 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+