आकाश चोपड़ा ने बताया अगले टेस्ट में किस बॉलर को मिलनी चाहिए नदीम की जगह

नई दिल्लीः इंग्लैंड ने भारत को जिस तरह से हराया है उसके बाद जवाब कम और सवाल ज्यादा हैं। भारतीय टीम को उसका चयन तो बदलना होगा, यह दिखने लगा है। खासकर स्पिनरों के बीच कुछ बदलाव हो सकता है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि कुलदीप यादव को शाहबाज नदीम की जगह पर आना चाहिए।

नदीम पहले टेस्ट में कुछ भी खास नहीं कर सके। उन्होंने मैच में काफी अधिक रन देते हुए 4 विकेट लिए। उनको खेलना काफी आसान था। असल में नदीम का चयन भी तुरंत आनन-फानन में हुआ क्योंकि ऐन मौके पर अक्षर पटेल बाहर हो गए थे।

आकाश चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, लगता है कि शाहबाज की जगह पर कुलदीप को अगली मैच में जगह मिलेगी। मेरे ख्याल में तो उनको पहले मैच में भी जगह मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जो कि सही बात नहीं है, तो आप अब कुलदीप को खिलाएं।

चोपड़ा को यह भी लगता है कि चेन्नई की पिच दूसरे टेस्ट में थोड़ी घूमने वाली हो सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरे मैच में टॉस जीतने वाली टीम को कोई खास फायदा नहीं होगा क्योंकि पिच पहले ही दिन से काफी घूमेगी।

हालांकि पहले टेस्ट मैच में तो इंग्लैंड ने मानो तभी मैच जीत लिया था जब टॉस उछाला गया। उन्होंने ना केवल पहले बैटिंग की बल्कि भारतीय टीम को स्कूली बच्चों की मानिंग मार भी लगाई। पिच दिन गुजरने के साथ टूटती चली गई और उसमें घुमाव भी देखने को मिला। इस घुमाव के चलते जैक लीच और डॉम बैस जैसे औसत स्पिनर भी भारत के सामने किसी हौव्वे की तरह से दिखाई दिए। भारत ने बाद में जीनियस एंडरसन के सामने घुटने टेक दिए।

चोपड़ा ने कुलदीप को किसी भी हाल में खिलाने की वकालत करते हुए कहा, "लेकिन भारतीय टीम में कुलदीप अपनी जगह के हकदार है, और हो सके तो वाशिंगटन सुंदर की जगह पर अक्षर पटेल को टीम में लाया जाए। भले ही सुंदर ने 85 नाबाद रन बनाए, मै फिर भी कह रहा हूं कि वे उसको तीसरे टेस्ट में नहीं खिलाने जा रहे।"

Story first published: Wednesday, February 10, 2021, 16:13 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+