For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: एडम गिलक्रिस्ट ने बांधे ऋषभ पंत की तारीफों के पुल, बताया सच्चा मैच विनर

अहमदाबादः भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रिकेट का नया एडम गिलक्रिस्ट माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट एक विध्वंसक बल्लेबाज थे और ऋषभ पंत भी उन्हीं की तरह बाएं हाथ से काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। अब ऋषभ पंत को एडम गिलक्रिस्ट ने सराहा है और पंत के लिए यह सराहना काफी मायने रखती है।

ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से अब तक भारत के लिए कुछ बेहतरीन टेस्ट पारियां खेली हैं। उन्होंने अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारत की पहली पारी में यादगार सैकड़ा जड़कर टीम इंडिया को निर्णायक बढ़त दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

पंत की बैटिंग के मुरीद गिलक्रिस्ट-

पंत की बैटिंग के मुरीद गिलक्रिस्ट-

ऋषभ पंत जिस समय बैटिंग करने के लिए आए उस समय भारत 80 रन पर चार विकेट गंवा चुका था और अभी भी इंग्लैंड के 205 रनों के स्कोर से 125 रन पीछे था। लेकिन ऋषभ पंत ने इंग्लैंड को इस मौके का फायदा नहीं उठाने दिया और काउंटर अटैक करके अपने करियर का एक यादगार टेस्ट शतक जड़ दिया। ऋषभ पंत जब खेलते हैं तो रन उनके बल्ले से अपने आप ही निकलते हैं क्योंकि उनके पास T20 क्रिकेट स्टाइल के कई तरह के क्रिकेट शॉट हैं। उन्होंने 118 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 2 छक्के लगाए। ऋषभ पंत को एडम गिलक्रिस्ट ने सक्षम मैच विजेता बताया है और उनकी मुक्त करने वाली बल्लेबाजी के वे कायल हो गए हैं।

ऋषभ पंत की पारी देख खुश हुए साैरव गांगुली, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

पंत, आप सच्चे मैच विजेता हैं- गिलक्रिस्ट

पंत, आप सच्चे मैच विजेता हैं- गिलक्रिस्ट

पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने ट्विटर पर पंत की पारी की तारीफ करते हुए लिखा- "यह केवल रन बनाने की बात नहीं है बल्कि यह भी देखा जाता है कि आप उनको कब बना रहे हैं। अगर आप उनको तब बनाते हैं जब आपकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत है तो फिर आप एक सच्चे मैच विजेता हैं मैं, आपकी और देख रहा हूं।"

एडम गिलक्रिस्ट के इन शब्दों के बाद ऋषभ पंत कि काफी हौसला अफजाई हुई है। आपको बता दें कि गिलक्रिस्ट अपने टेस्ट कैरियर में नंबर 7 पर आस्ट्रेलिया की ओर से बैटिंग करते थे और जब तक बैटिंग में रहते थे तब तक विभिन्न विपक्षी गेंदबाज की नाक में दम कर के रखते थे।

ऋषभ पंत ने दिया ये जवाब-

ऋषभ पंत ने दिया ये जवाब-

पंत ने गिलक्रिस्ट के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा है- गिली (गिलक्रिस्ट) यह एक बहुत बड़ा कॉन्प्लीमेंट है जो आप की ओर से मुझे मिला है। मैंने आपको सालों के दौरान देखते हुए बहुत कुछ सीखा है।

अपनी इस पारी के दौरान ऋषभ पंत वाशिंगटन सुंदर के साथ 113 रनों की पार्टनरशिप में भी अहम भागीदार थे। पंत ने अपनी पारी के दौरान किस तरह की सोच को रखा है इस पर भी उन्होंने बात की है। मैच के बाद अपनी बल्लेबाजी की सोच पर बात करते हुए पंत ने कहा-

"जब मैं रोहित के पास गया तो मेरा प्लान एक पार्टनरशिप बनाने का था, केवल ये ही चीज मेरे दिमाग में थी। मैं सोच रहा था कि मैं पिच को पढ़ता रहूंगा और उसके बाद अपने शॉट्स खेलूंगा। अगर गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करता है तो उसको सम्मान देकर सिंगल लेने की योजना थी। टीम का प्लान था कि हम पहले 206 रन बनाए ताकि इंग्लैंड के टोटल को पार कर सकें और फिर जितने संभव हो उतने रन जोड़ सकें।"

IPL 2021: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया खुलासा, नीलामी के बाद कोहली ने क्या मैसेज किया था

Story first published: Saturday, March 6, 2021, 10:13 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+