नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड एक महत्वपूर्ण टेस्ट श्रृंखला के लिए तैयार हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद देश में लौट रहा है। इस साल के अंत में जून में लॉर्ड्स में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह पाने के लिए दोनों पक्ष लड़ रहे हैं। न्यूजीलैंड पहले ही एक स्लॉट हासिल कर चुका है।
दांव पर महत्वपूर्ण टेस्ट चैंपियनशिप अंक के साथ, यह महत्वपूर्ण है कि मौसम खेल में खलनायक ना बने। चेन्नई के प्रसिद्ध एमए चिदंबरम स्टेडियम को चेपक के रूप में भी जाना जाता है और यहीं पर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों की मेजबानी हो रही है। पहला मुकाबला 5 फरवरी से है।
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, बारिश और गरज के कोई चांस नहीं है और सूरज पांचों दिन चमकता रहेगा।
चेन्नई में दिन के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह में लगभग 74 फीसदी बादल छाए रहेंगे लेकिन शाम को यह घटकर केवल आठ फीसदी रह जाएगा।
मैच के सभी पांच दिनों में सूरज चमकने की उम्मीद के साथ, चेपक की पिच को स्पिनरों की मदद करने की संभावना ज्यादा हो गई है। यहां पर मैच बढ़ने के साथ-साथ पिच फिरकी की मददगार होती है।
सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने घरेलू मैदान पर भारत के स्पिन विभाग का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक होंगे, लेकिन अपने साथी रवींद्र जडेजा के बिना होंगे जो चोटिल हैं।
इसके बावजूद, अश्विन के साथ-साथ आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के बीच बढ़िया मुकाबला चल रहा है।
बारिश के दूर रहने की उम्मीद के चलते प्रशंसकों और खिलाड़ियों को एक रोमांचक उद्घाटन मैच के लिए तैयार होना चाहिए।