For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: अजिंक्य रहाणे को है यकीन- पहले ही दिन से टर्न करेगी चेन्नई की पिच

नई दिल्लीः भारत के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चेपॉक पिच पर पहले ही दिन जबरदस्त टर्न लेने की उम्मीद जताई है। इस पिच पर दूसरा टेस्ट मैच कल से हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत को यहीं पर 227 रनों से हार मिली थी। अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए यह सीरीज चुनौतीपूर्ण हो गई है।

चेन्नई में पहले टेस्ट के दौरान जिसमें गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं था। लेकिन दूसरे मैच की पिच, गहरे रंग और ड्रायर लुक के साथ, शनिवार से शुरू होने वाले खेल में स्पिनरों का स्वर्ग बनने का वादा करती है।

रहाणे ने शुक्रवार को प्री मैच वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में पिच के लिए कहा, "हां, यह पूरी तरह से अलग दिखती है। मुझे यकीन है कि यह पहले दिन से बदल जाएगी लेकिन फिर से जैसा कि मैंने पहले टेस्ट मैच से पहले कहा था, आपको इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह पहले सत्र में कैसे खेलती है।"

रहाणे ने पहले मैच की हार को भूलकर आगे बढ़ने पर भी बात की और कहा, "हां, लेकिन हमें यह भूलना होगा कि पहले टेस्ट में क्या हुआ था। हम इन परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं और हमें कल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"

बायें हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के चयन के लिए उपलब्ध होने के बावजूद, रहाणे ने प्लेइंग इलेवन पर बात साफ नहीं की।

"सभी लोग दायरे में हैं और अच्छी बात यह है कि अक्षर पटेल फिट है और मैं आपको यह नहीं बताने जा रहा हूं कि कल कौन खेलने वाला है। हमारे सभी स्पिनर वास्तव में अच्छे हैं।"

उन्होंने पहले टेस्ट में स्पिनरों के प्रदर्शन का भी बचाव किया और कहा कि उनकी पहली पारी में ऐसा कुछ नहीं था जिसके बारे में टीम को अधिक चिंता थी।

रहाणे ने कहा- "उस विकेट पर कुछ भी नहीं था। यदि आप दूसरी पारी देखते हैं, तो हमारे सभी स्पिनर, विशेष रूप से अश्विन वास्तव में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। हम इस बात से भी चिंतित नहीं हैं कि हमारे स्पिनर कैसे गेंदबाजी कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि हम एक योजना के साथ सामने आएंगे।"

रहाणे ने कहा कि खिलाड़ी अपनी कैचिंग और नो-बॉल जैसे मामलों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Story first published: Friday, February 12, 2021, 16:47 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+