For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए चेन्नई पहुंचे अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा

IND Vs ENG: Ajinkya Rahane, Rohit, Shardul arrive in Chennai for England Tests | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्लीः भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए मंगलवार को चेन्नई पहुंचे। भारतीय टीम के स्थानीय संपर्क अधिकारी ने कहा कि रहाणे, रोहित और ठाकुर ने मुंबई से उड़ान भरी और होटल में चले गए, जहां दोनों टीमों के सदस्यों को बायो-बबल के हिस्से के रूप में रखा जाएगा।

कप्तान विराट कोहली सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों के बुधवार को चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है। बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और मोइन अली जैसे इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी पहले से ही शहर में हैं, अन्य बुधवार को पहुंचने वाले हैं। श्रीलंका से चेन्नई पहुंचने वाले खिलाड़ियों में बाकी लोग शामिल होंगे, जिन्होंने सोमवार को टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीती थी।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दो टीमों के खिलाड़ी होटल लीला पैलेस में छह दिवसीय क्वारंटाइनप्रोटोकॉल के तहत छह दिन गुजारेंगे और COVID-19 परीक्षण से गुजरेंगे। इसके बाद 2 फरवरी से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। पहला टेस्ट 5 फरवरी से एम ए चिदंबरम स्टेडियम में और दूसरा 13 फरवरी से उसी स्थान पर खेला जाएगा।

वैसे तो भारत आमतौर पर इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना पसंद करता है लेकिन बीसीसीआई ने अब एक टेस्ट मैच की कटौती कर दी है। इतना ही नहीं, जब भारत की टीम गर्मियों में इंग्लैंड में जाएगी तब भी भारत चार ही मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। घर में भारत के जीतने की चांस पूरी 100 फीसदी है लेकिन इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2-0 से मात देकर बताया है कि वे पूरी तरह तैयार हैं। बेन स्टोक्स का आना और जो रूट की जबरदस्त फॉर्म ऐसी दो बातें होंगी जिनसे भारत को निपटना होगा।

इसके अलावा जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड भी पूरी फॉर्म में हैं। कुल मिलाकर यह टीम भारत को उसकी जमीं पर टक्कर देने वाली लग रही है लेकिन माना जा रहा है अंतिम नतीजा भारत के ही पक्ष में जाना चाहिए। भारत के पास अगर रविंद्र जडेजा मौजूद होते तो आसानी से इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने का भी दांव लगाया जा सकता था क्योंकि अश्विन-जडेजा की जोड़ी घर में सबसे घातक स्पिन पेयर है।

Story first published: Wednesday, January 27, 2021, 11:10 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+