For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आज के मैच में ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम में जगह: आकाश चोपड़ा

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ आज टीम इंडिया दूसरा वनडे खेलने मैदान में उतरेगी। पहला वनडे मुकाबला जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुकी है। ऐसे में दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी। इस बीच टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को ऋषभ पंत से ज्यादा प्राथमिकता मिल सकती है। चोपड़ा ने कहा का आज के मैच में सूर्यकुमार के खेलने की संभावना पंत से ज्यादा है।

दरअसल पहले वनडे में चोटिल होने की वजह से श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अय्यर की जगह टीम में किसे जगह मिलेगी इसको लेकर आकाश चोपड़ा का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिल सकती है। सूर्यकुमार नंबर 4 पर बल्लेबाजी का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जिस तरह से टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन किया उसके बाद वनडे सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव को भी टीम में जगह मिल सकती है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि श्रेयस अय्यर की जगह टीम में किसे जगह मिलेगी इसके लिए सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत के बीच टॉस हो सकता है। अगर टेस्ट सीरीज के बाद यह वनडे सीरीज हो रही होती तो निसंदेह पंत को टीम में जगह मिलती लेकिन जिस तरह की फॉर्म में सूर्यकुमार यादव हैं उन्हें आज के मैच में जगह मिल सकती है। लिहाजा मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिल सकती है।

सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो टी-20 मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी की। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। ऐसे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वहीं आकाश चोपड़ा का मानना है कि कुलदीप यादव को भी टीम में जगह जरूर मिलनी चाहिए। अगर चहल बाहर हैं तो आप जरूर दुखी होंगे कि आपका मैच विनर बाहर है। लेकिन अगर आपने पहले मैच में कुलदीप को खिलाया है तो उन्हें बाकी के दो मैचों में जरूर मौका देना चाहिए। कुलदीप को टेस्ट टीम से बाहर किया गया, ऐसे में एक मैच के बाद अगर उन्हें टीम से बाहर किया गया तो कुलदीप जैसा बेहतरीन खिलाड़ी खत्म हो सकता है।

Story first published: Friday, March 26, 2021, 10:43 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+