For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: डे-नाइट टेस्ट मैच में कहर बरपा सकते हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज- नेहरा

अहमदाबाद, 24 फरवरीः पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा का कहना है कि भारत को इंग्लैंड के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा क्योंकि गुलाबी गेंद टेस्ट में वे कहर बरपा सकते हैं।

नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बात करते हुए कहा, "उनके तीन बॉलर (जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर और अन्य) बहुत अच्छे हैं। मुझे लगता है कि जोफ्रा आर्चर सबसे कौशलपूर्ण होंगे। आपके पास क्रिस वॉक्स भी है, ओली स्टोन भी अच्छे हैं और मार्क वुड भी बैकअप के तौर पर मौजूद हैं। अगर विकेट तेज गेंदबाजों के मददगार हुआ तो ये गेंदबाज भारत का बड़ा नुकसान कर सकते हैं, लेकिन यह केवल समय बताएगा।"

नेहरा ने कहा कि भले ही विकेट से बहुत ज्यादा मदद ना मिले पर जेम्स एंडरसन तब भी कमाल कर सकते हैं जैसा की उन्होंने पहले मैच में किया था। उन्होंने कहा कि स्टुअर्ट ब्रॉड ऐसे हैं जो लंबे स्पैल फेंक सकते हैं। ऐसे में भारत को ध्यान रखना होगा कि इंग्लिश बॉलर तगड़े हैं और उनके पास पेस को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं हैं।

दूसरी और भारत की बात करें तो टीम के पास मोहम्मद शमी जैसा बेहद शानदार तेज गेंदबाज नहीं होगा। ईशांत शर्मा के लिए यह 100वां टेस्ट होगा। नेहरा ने इस उपलब्धि पर बात करते हुए कहा-

केवल भारतीय तेज गेंदबाज के हिसाब से नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी फास्ट बॉलर के लिए 100 टेस्ट खेलना बड़ी बात है। ईशांत शर्मा टेस्ट मैचों में अपनी लेंथ को बदल चुके हैं जो कि बहुत जरूरी है। इसके अलावा वे अब भी पुराने ईशांत हैं जिनकी गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाजों के अंदर आती है। यह ईशांत के लिए काफी महत्वपूर्ण है कि वे स्टंप के आसपास बॉलिंग करें।

बता दें कि यह भारतीय जमीं पर दूसरा डे-नाइट टेस्ट मुकाबला है। पहला मैच कोलकाता में 2019 में हुआ था जो बांग्लादेश के खिलाफ था। तब भारत ने आसानी से बांग्लादेश को रौंद दिया है। यह भारत का ओवरऑल तीसरा डे-नाइट मुकाबला है। उन्होंने एडिलेड में अंतिम गुलाबी गेंद टेस्ट खेला था जो बुरी तरह से हारा था। तब भारत ने 36 रनों पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 11:22 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+