नई दिल्लीः भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व टीम इंडिया के ट्रेनिंग सत्र की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। हार्दिक लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर ट्रेनिंग की फोटो पोस्ट की।
भारत शुक्रवार से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने के लिए तैयार है। तस्वीरों में हार्दिक को गेंदबाजी कोच भरत अरुण और पेसर जसप्रीत बुमराह के साथ बातचीत करने के अलावा नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया श्रृंखला में नहीं खिलाया गया था। अब उनकोइंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए 18-मैन टेस्ट टीम में शामिल किया गया था।
हार्दिक ने तस्वीरों को कैद करते हुए लिखा, "#TeamIndia के साथ वापस, घरेलू धरती पर रेड बॉल क्रिकेट में वापसी"
Back with #TeamIndia 🇮🇳 Back on home soil 🏟 Back in red ball cricket 💪 pic.twitter.com/hpnX1az60e
— hardik pandya (@hardikpandya7) February 4, 2021
तेजतर्रार ऑलराउंडर ने आखिरी बार सितंबर 2018 में टेस्ट मैच में उपस्थिति दर्ज कराई थी -तब वह मैच भारत साउथेम्प्टन में 60 रन से हार गया था।
हार्दिक को पिछले साल पीठ की सर्जरी करवानी पड़ी थी, अभी तक उनको गेंदबाजी के लंबे स्पैल फिर से शुरू करना बाकी है। इसी वजह से उनको ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे पर टेस्ट में नहीं चुना गया था।
27 वर्षीय ऑलराउंडर अपनी पीठ की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और पिछले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में एक विदेशी सीरीज से चूक गए थे।
अपने आखिरी इंटरनेशनल दौरे में हार्दिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जलवा दिखा चुके हैं। वे सीमित ओवरों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हार्दिक ने श्रृंखला में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेला और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत के अग्रणी रन-स्कोरर के रूप में अपनी छाप छोड़ी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता।
T20I श्रृंखला में, हार्दिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्योंकि भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीत ली, जिससे उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार मिला।