For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ना भूलें, वे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं- ग्राहम थोर्प

नई दिल्लीः भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जब बेन स्टोक्स ने विमान से इंडिया आने की तस्वीर पोस्ट की तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। स्टोक्स को किसी अवतार की तरह से क्रिकेट में देखा जाता है जो अपना दिन होने पर असंभव को संभव करके दिखाता है। हालांकि उस तस्वीर ने जो उत्सुकता पैदा की थी, वैसा प्रदर्शन स्टोक्स सीरीज में अब तक कर नहीं पाए हैं।

बेन स्टोक्स भारतीय पिचों पर गेंदबाजी में पूरी तरह बेअसर रहे हैं और बैटिंग में भी वे दूसरे टेस्ट में संघर्ष करते हुए दिखाई। उनको अश्विन जैसे स्पिनरों का सामना करने में पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्पे ने स्टोक्स को याद दिलाना चाहा है कि उनके पास गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत है। बस वे खुलकर इसका मुजायरा करें।

जब थोर्पे ने पूछा गया कि अश्विन ने स्टोक्स को परेशानी में डाल दिया है तो पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा, "हां यह एक चुनौती तो है। बेन के पास वास्तव में कई तरह के बैटिंग स्टाइल है। वह पारी को बनाने का काम भी कर सकते हैं। मुझे लगता है उनके पास गेंदबाजों को एक टांग पर खड़ा करने की भी क्षमता है, यह बात स्टोक्स को हमेशा याद रखनी चाहिए।"

हालांकि थोर्प ने अश्विन की तारीफ की और कहा कि वह टर्निंग पिचों पर हर तरह के बल्लेबाजों के लिए एक खतरा हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, "केवल बाए हाथ के बल्लेबाजों के लिए नहीं, बल्कि गेंद स्पिन ले रही हो तो वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए भी निश्चित तौर पर खतरनाक हैं।"

सहायक कोच का यह भी कहना है कि इंग्लैंड के सामने आगे कठिन सीरीज पड़ी है। उन्होंने इस दौरान संकेत दिया कि चोट के कारण बाहर हुए जैक क्राउली अब चयन के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करके वापस आ रहे जॉनी बेयरस्टो की वापसी से टीम मजबूत हुई है।

थोर्प ने उम्मीद जताई है कि भले ही अहमदाबाद की पिच भी टर्निंग हो लेकिन यह डे-नाइट मुकाबला है जहां पर सीमर परंपरागत तौर पर अपनी छाप छोड़ते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि यह भारत का अपने घर में केवल दूसरा डे-नाइट मैच है, तो इस मौका का फायदा उठाया जा सकता है।

थोर्प ने मोटेरा को जबरदस्त स्टेडियम बताया और कहा कि जितना अच्छा हम तैयारी कर सकते हैं उतनी कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, February 23, 2021, 10:29 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+