For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : बुमराह ने लिया अपने देश में 'टेस्ट करियर' का पहला विकेट, देखें वीडियो

India vs England 1st Test : नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज यानी कि 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए यह मैच बेहद खास साबित हो गया। दरअसल, यह बुमराह का घर में पहला टेस्ट मैच है। अपने देश में खेल रहे पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने पहला विकेट भी दर्ज कर लिया।

बुमराह ने अपने घर में इंग्लैंड के बल्लेबाज डैनियल लॉरेंस (Daniel Lawrence) को अपना पहला शिकार बनाया है। इसके साथ ही वह बुमराह टेस्ट करियर का 80वां शिकार बने। लाॅरेंस रोरी बर्न्स (33) के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। लेकिन 26वें ओवर की चाैथी गेंद पर लाॅरेंस चकमा खा गए। बुमराह ने लाॅरेंस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया और उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

गाैर हो कि 27 वर्षीय बुमराह ने जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। तब से, बुमराह ने 17 टेस्ट में 79 विकेट लिए हैं। हालांकि, ये सभी मैच विदेश में खेले गए थे, तब उन्होंने भारतीय जमीन पर एक भी टेस्ट विकेट नहीं लिया था। इसलिए लॉरेंस का विकेट लेते हुए बुमराह ने भारत में विकेट लेने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।

बुमराह की तरह, भारतीय दिग्गजों जवागल श्रीनाथ, आरपी सिंह, सचिन तेंदुलकर और आशीष नेहरा ने घर पर अपना पहला टेस्ट खेलने से पहले विदेशों में सबसे अधिक टेस्ट मैच खेले थे। श्रीनाथ ने घर पर अपना पहला टेस्ट खेलने से पहले कुल 12 मैच खेले थे। आरपी सिंह ने 11 मैच खेले थे। साथ ही, तेंदुलकर और नेहरा को 11 मैचों के बाद भारत में टेस्ट खेलने का मौका मिला।

Story first published: Friday, February 5, 2021, 12:59 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+