For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाटा विकेट पर कैसे करें बॉलिंग? बुमराह ने कहा- लार बैन होने से सीमित हो गए हैं गेंदबाज

India vs England Jasprit Bumrah नई दिल्लीः चेन्नई में भारतीय गेंदबाजी देखकर हर कोई कह सकता है कि विकेट निकालने के लिए गेंदबाज कलेजा हाथ में लिए घूम रहे हैं लेकिन बल्लेबाज आउट नहीं हो रहा। इस बारे में बात करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि एक तो लार का उपयोग बंद हो गया जिसके कारण नुकसान गेंदबाजों का हुआ है।

चेन्नई की पिच ने 40 ओवर बाद ही अपनी सख्ती खो दी थी और अंग्रेज कप्तान ने अगुवाई करते हुए फिर मनचाहे रन बटोरे। उन्होंने शतक भी लगा दिया और अब दूसरे दिन दोहरे शतक की और बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हो सकता है वे आउट हो जाएं लेकिन अपना काम कर जाएंगे।

बुमराह ने पहले दिन 2 विकेट लिए जो की शानदार बात है। उन्होंने पहले दिन शाम को कहा- "बॉल मुलायम हो गई है और विकेट भी फ्लैट ही है जिस पर उछाल कम है। आपके पास लार के बिना विकल्प भी कम हैं। हम देख रहे हैं कि हमारे पास करने के लिए क्या है।"

बुमराह ने कहा कि मुलायम बॉल को चमकाना लार के बिना बहुत मुश्किल है। कोविड के चलते लार को आईसीसी ने खुद बैन किया हुआ है, ऐसे में गेंदबाज के लिए बॉल को बनाना काफी कठिन है।

उन्होंने आगे कहा- "भारत में गेंद जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए इसको भारी बनाने के लिए आपको कभी कभी एक सतह से चमकाना पड़ता है, पसीने से यह किया जाता है लेकिन हर पूरी तरह से काम नहीं करता।"

बुमराह ने कहा कि वे भारत में अपना पहला मैच खेल रहे हैं। हालांकि विकेट में कोई भी साइड मूवमेंट नहीं है। इस दौरान बुमराह ने कुलदीप यादव को टीम से बाहर करने को लेकर भी बात की और कहा कि टीम में सबको सपोर्ट किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल के बाद इस पर बात हो सकती है।

Story first published: Saturday, February 6, 2021, 10:27 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+