जोफ्रा आर्चर के लिए IPL से बड़ा है वर्ल्ड कप और एशेज, इंग्लैंड के कोच हुए खुश
नई दिल्लीः इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने रविवार को कहा कि जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला सही लिया है और ऐसा करके उन्होंने इंग्लैंड को पहले रखा है। आपको बता दें जोफ्रा आर्चर पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं क्योंकि उनकी कोहनी में चोट लगी है। जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए उड़ान भर चुके हैं जहां पर वे बार-बार कोहनी में लगी चोट को जानने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर के पास परामर्श करेंगे।
इसके अलावा इस बात की भी प्रबल संभावनाएं है कि वे राजस्थान रॉयल्स को अपनी सेवाएं देने से छू सकते हैं। इंग्लैंड के कोच ने कहा की आर्चर भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज से कुछ हासिल नहीं कर सकते थे क्योंकि उनको चोट लगी है। इसके अलावा यह तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती दौर से भी बाहर हो चुका है।
इंग्लैंड के कोच ने एक आभासी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए यूके की मीडिया को बताया ,"यह एक संयुक्त फैसला था कि आर्चर इंग्लैंड को पहले रखेंगे। उनका यह सही फैसला था। हमें उनको इंग्लैंड के लिए सफल होने देने में बेस्ट चांस देना होगा और इस बारे में सभी सहमत हैं। जोफ्रा आर्चर भी इस चीज को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है कि वे क्या चाहते हैं। वह T20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, वह एशेज में खेलना चाहते हैं और यह कोई मुश्किल फैसला नहीं था बल्कि यह तो एक समझदारी भरा फैसला है।"
इंग्लैंड के कोच आगे कहते हैं कि इस फैसले से वे काफी संतुष्ट है और बहुत खुश भी है क्योंकि जोफ्रा इंग्लैंड के लिए खेलना इंजॉय कर रहे हैं और हम इसकी इज्जत करते हैं।
जोफ्रा आर्चर की कोहनी में पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान समस्या पैदा हुई थी जो कि मैच दर मैच और बिगड़ती गई और इसके चलते आर्चर के सामने अपनी परफॉर्मेंस को मेंटेन करना चुनौती बन गया। अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी चोट की जांच करेगी और उसके बाद एक ट्रीटमेंट प्लान को डिवेलप किया जाएगा और उसके बाद रिहैब शुरू होगा। इन सब के परिणाम के चलते जोफ्रा आर्चर को इस साल आईपीएल का शुरुआती दौर मिस करना होगा।
भारत और इंग्लैंड की टीम 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में मंगलवार से हिस्सा लेगी जो कि पुणे में शुरू हो रही है। सभी मैच बंद दरवाजों के पीछे के ले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
