For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अच्छा हुआ रविचंद्रन अश्विन पूरी सीरीज में नहीं खेले, डेविड मलान ने बताया इसका कारण

नई दिल्लीः इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने भारतीय तेज गेंदबाजी का लोहा माना है। उनका मानना है कि यह सभी भारतीय गेंदबाज अलग-अलग किस्म के हैं और विभिन्न कोणों से अपनी गेंद को रिलीज करते हैं जिसके चलते बल्लेबाज उनको खेलने का आदी नहीं हो पाता है। मलान उस इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे जिसने हाल ही में संपन्न हुई पटौदी ट्रॉफी खेली है जहां भारत ने चार टेस्ट मैच खेलने के बाद 2-1 से बढ़त ली हुई है और पांचवा मैच फिलहाल आईसीसी के पाले में है क्योंकि वह कैंसिल हो गया था और अभी इस पर नतीजा आना बाकी है।

मलान ने कहा- बहुत हटकर है भारतीय अटैक

मलान ने कहा- बहुत हटकर है भारतीय अटैक

मलान ने इससे पहले 2018 में टेस्ट मैच खेला था और उनको लगता है भारतीय तेज गेंदबाज काफी यूनीक है। इस समय मोहम्मद सिराज भी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी पहले से ही काफी बड़े नाम है। इशांत शर्मा उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन वह भी एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उमेश यादव को जब मौका मिलता है तो वे प्रदर्शन करते हैं। यह सब गेंदबाज मिलकर बल्लेबाजों के लिए जो आतंक पैदा करते हैं उसको डेविड मिलान ने भी अनुभव कर लिया है।

रोहित शर्मा जैसा बनना चाहती हैं ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज

भारतीय बॉलर विपक्षी को सेट क्यों नहीं होने देते-

भारतीय बॉलर विपक्षी को सेट क्यों नहीं होने देते-

मलान इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए बताते हैं, "इन गेंदबाजों को खेलना काफी मुश्किल रहा है। मुझे लगता है कि वह एक दूसरे से थोड़े अलग है। उनका रिलीज पॉइंट भी अलग होता है और गेंदों के साथ अलग चीजें करते हैं जिसके चलते आप उनको खेलने के आदी नहीं हो पाते और लगातार चुनौतियां आती रहती है। आपको लगता है कि आप उनमें से किसी एक को खेलने की आदत डाल चुके हैं तो फिर वह कुछ अलग चैलेंज के साथ आपके साथ आते हैं और हमेशा उनका मुकाबला करना चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। वे इस सीरीज में बहुत, बहुत अच्छे रहे हैं।"

डेविड ने इस सीरीज में कुछ अच्छी पारियां खेली लेकिन वह अपने प्रदर्शन से निराश भी हैं और कहते हैं कि वह शतक नहीं बना पाए जबकि उनको ऐसा करना चाहिए था और वे यह भी कहते हैं कि विकेट काफी अच्छे थे जिस पर अच्छा प्रदर्शन ना करना निराशा देता है।

मलान के मुताबिक, अच्छा हुआ अश्विन नहीं खेले-

मलान के मुताबिक, अच्छा हुआ अश्विन नहीं खेले-

डेविड बलान ने इस भारतीय अटैक में रविचंद्रन अश्विन को नहीं खेला क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने चारों टेस्ट मुकाबलों में उनको लेना उचित नहीं समझा। मलान मानते हैं कि रवि दुनिया के बेस्ट स्पिनर में से एक है और यह बताना बहुत ही मुश्किल है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने रविचंद्रन अश्विन को अपनी प्लेइंग इलेवन में हिस्सा क्यों नहीं दिया। उनको लगता है कि भारतीय टीम की लीडरशिप ने जडेजा और अश्विन में से किसी एक को खिलाने का फैसला लिया और उन्होंने अपने हिसाब से चीजों को किया।

हालांकि भारत ने इस सीरीज में बढ़त हासिल करके इस विवाद का भी एक तरीके से अंत कर दिया है और डेविड मलान भी यही कहते हैं वह सीरीज में 2-1 से आगे हैं तो आप उनके फैसलों पर वास्तव में उंगली नहीं उठा सकते। वे कहते हैं, "मैं एक बाएं हाथ का बल्लेबाज हूं तो खुश हूं कि अश्विन को खेलने का मौका नहीं मिला जो कि हमारे लिए अच्छा रहा। "

Story first published: Wednesday, September 15, 2021, 15:30 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+