For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: डेविड मलान ने माना- भारत की बैटिंग के बाद से पिच पूरी तरह बदल गई है

लीड्स: इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेविड मालन को तीन साल में पहली बार लाल गेंद के प्रारूप के लिए वापस बुलाया गया था। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गुरुवार को इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 70 रन बनाकर अपने चयन को सही ठहराया।

डेविड ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े और अपनी टीम को हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट जीतने की स्थिति में पहुंचा दिया।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट पर 423 रन बनाकर 345 रनों की विशाल बढ़त ले ली, जबकि भारत पहले दिन अपनी पहली पारी में 78 रनों पर सिमट गया। ये हाल तब है जब आजकल रनों के लिए तरसने वाले कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता था। भारत की चर्चित गेंदबाजी भी बल्लेबाजों की तरह फ्लॉप हो गई है।

हालांकि, मालन ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा की लेकिन विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिली, जो पहले दिन की तुलना में बड़े पैमाने पर बदल गया है।

मालन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "पहले दिन से पहले घंटे में जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे तब से विकेट काफी बदल गया।"

33 वर्षीय ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि वे अपनी गेंदबाजी में खराब थे। उन्होंने बहुत कोशिश की। उन्होंने बहुत सारे सवाल पूछे और शायद उन्हें विकेट से उतनी मदद नहीं मिली।"

इंग्लैंड के 120 रन पर बिना किसी नुकसान के फिर से शुरू होने के बाद, मोहम्मद शमी ने पहली सफलता हासिल की जब उन्होंने रोरी बर्न के ऑफ स्टंप के उड़ा दिया।

बर्न्स ने 61 रन बनाए और हमीद के साथ 135 रनों की साझेदारी की।

तीन साल में अपना पहला टेस्ट खेलते हुए, डेविड मालन ने 70 की पारी में शानदार ढंग से कट और ड्राइव की, लेकिन मोहम्मद सिराज की खराब गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथ लपके गए। यह बेहद नीरस विकेट था, क्योंकि गेंद में कुछ दम नहीं था, लेग स्टंप मिस कर गई इस बॉल पर पंत तक ने अपील नहीं की थी।

शुरुआत में मालन को नॉट आउट करार दिया गया और पंत को भी यही लगा। लेकिन सिराज ने भारत के कप्तान विराट कोहली को रिव्यू करने के लिए मना लिया और अल्ट्राएज ने पुष्टि की कि बल्लेबाज का बैट गेंद को छू गया था।

Story first published: Friday, August 27, 2021, 9:01 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+