For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: टर्निंग पिच पर दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, भारत ने कसा मैच पर शिकंजा

नई दिल्लीः भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन पूरी तरह अपना शिकंजा इंग्लैंड पर कस दिया है। टीम इंडिया के पास अब 9 विकेट हाथ में हैं और उसकी कुल बढ़त 249 रन हो चुकी है। तीसरे दिन भारत इस बढ़त को 400 के करीब करने की कोशिश करेगा। ऐसे में इंग्लैंड के पास अब वापसी के चांस लगभग खत्म होते दिख रहे हैं। हाल में ही टेस्ट क्रिकेट में कुछ चमत्कार हुए हैं, वर्ना ऐसा कोई भी कारण नजर नहीं आता कि भारत यह मुकाबला जीतने नहीं जा रहा हो।

दूसरे दिन स्टंप तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारतीय पारी 329 रनों पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने मात्र 134 ही रन बनाए।

दूसरे दिन कुल मिलाकर 15 विकेट गिरे हैं। ऐसे में यह टेस्ट तीसरे या चौथे दिन ही खत्म होता नजर आ रहा है।

भारत की बाकी बची पारी को मात्र 29 रनों पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने खुद को स्पिनरों के जाल में फंसा हुआ पाया। यह टीम अश्विन के सामने भारतीय स्पिनरों का कोई तोड़ नहीं ढूंढ सकी और 134 रनों पर आउट हो गई। अश्विन ने एक बार फिर से 5 विकेट लिए। यह उनका लगातार दूसरा पांच या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट हाउल है।

अश्विन के अलावा ईशांत शर्मा ने भी टर्निंग विकेट पर बेहतरीन गेंदबाज की। उन्होंने 2 विकेट लिए। इस पारी में अश्विन ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए। ईशांत को 22 रन देकर 2 विकेट मिले जबकि अक्षर पटेल ने 40 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव पर खास भरोसा नहीं दिखाया गया। उनको 6 ओवरों में कोई विकेट नहीं मिला। सिराज को 5 रन देकर 1 विकेट मिला।

भारत की दूसरी पारी बहुत अच्छे तरीके से रोहित और गिल की जोड़ी ने शुरू ने की थी। गिल को अच्छी शुरुआत भी मिली और वे स्पिनरों पर हाथ खोलने के इरादे से मैदान में आए थे लेकिन इस पिच पर एक गेंद आपके नाम की लिखी है। गिल को लीच की ऐसी ही एक गेंद ने पगबाधा आउट कर दिया। उन्होंने 14 रन बनाए।

इसके बाद रोहित शर्मा को मोइन अली ने पगबाधा कर दिया था लेकिन अंपायर ने यहां खराब फैसला किया। असल में रोहित ने कोई शॉट ऑफर नहीं किया और गेंद ऑफ स्टंप की लाइन के बाहर उनके पैड पर जा टकराई थी। लेकिन अंपायर ने कहा कि रोहित ने शॉट ऑफर किया है। ऐसे में बल्लेबाज बच गया वर्ना रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद सीधे विकेट में जा रही थी।

दिन का खेल समाप्त होने तक रोहित 62 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे थे और चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर मैदान में हैं।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 17:05 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+