For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: अक्षर पटेल ने पूरे किए मैच में 10 विकेट, इंग्लैंड की हालत खस्ता

अहमदाबादः भारत और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट बेहद नाटकीय स्थिति में पहुंचकर दूसरे दिन ही खत्म होने की पटकथा लिख रहा है। पहले दिन इस विकेट पर 13 विकेट गिरे थे और अब दूसरे सत्र तक यहां 14 विकेट गिर चुके हैं।

भारतीय टीम ने पहली पारी में इंग्लैंड को 112 रनों पर समेटने के बाद खुद भी केवल 145 ही रन बनाए। टीम इंडिया को 33 रनों की लीड मिली और अब इंग्लैंड की टीम की हालत दूसरी पारी में खस्ता है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के 7 विकेट गिर गए थे और इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं।

ऐसे में भारत के पास आज ही मैच खत्म करने का मौका है। अक्षर पटेल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी छाए रहे हैं और उन्होंने अब तक 4 विकेट ले लिए हैं। इसके साथ ही पटेल के नाम दूसरे ही टेस्ट मैच में 10 विकेट हो गए हैं, उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड को दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा जब अक्षर ने जक क्रॉली को बोल्ड कर दिया। फिर दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को पगबाधा किया लेकिन डीआरएस में फैसला पलट गया वर्ना यह पटेल की हैट्रिक हो जाती, उन्होंने पहली पारी की अंतिम गेंद पर भी विकेट लिया था।

हालांकि पटेल को तीसरी ही गेंद पर फिर विकेट मिल गया जब जॉनी बेयरस्टो अंदर आती गेंद को विकेट के अंदर खींच ले गए। इसके बाद सिबली भी ज्यादा नहीं टिके और 7 रन बनाकर आउट हुए। यह विकेट भी अक्षर के खाते में आया।

यहां बेन स्टोक्स और जो रूट ने कुछ बैटिंग करने की कोशिश की लेकिन 50 के स्कोर पर अश्विन ने स्टोक्स को पगबाधा कर दिया और फिर रूट भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे सत्र के अंत तक इंग्लैंड का एक और विकेट आउट हो गया था जब अश्विन ने ओली पोप को 12 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अश्विन ने जोफ्रा आर्चर को आउट करके अपना 400वां टेस्ट विकेट लिया। वे हरभजन सिंह और अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 18:15 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+