For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने गेंद पर लगाई लार, अंपायर को करनी पड़ी क्लीन

अहमदाबादः इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स को डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन बॉल पर लार का इस्तेमाल करते हुए देखा गया है। इसके बाद गेंद को सेनेटाइज किया गया।

मामला भारतीय पारी के 12 ओवर समाप्त होने के बाद हुआ जब स्टोक्स को गेंद चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। इस पर अंपायर नीतिन मेनन ने स्टोक्स से बात की। गेंद को फिर सेनेटाइज किया गया।

आईसीसी ने कोविड जोखिम के चलते गेंद पर लार का इस्तेमाल बंद किया हुआ है। ऐसा पिछले साल जून से जारी है।

कोविड-19 नियमनों के तहत, एक टीम को दो बार चेतावनी जारी की जाएगी लेकिन फिर भी टीम लार का इस्तेमाल करते हुए पकड़ी गई तो बैटिंग करने वाली टीम को 5 रन पेनल्टी के मिल जाएंगे। जब भी गेंद पर लार लगाई जाएगी तब अंपायरों को इसको साफ करना होगा।

जहां तक मैच की बात है तो बेन स्टोक्स का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी है। वे ऑलराउंडर के तौर पर इस सीरीज में सबसे बड़ा फेलियर साबित हुए हैं। उनके ऊपर विश्व के नंबर एक ऑलराउंडर होने का तमगा है लेकिन इस सीरीज में वे औसत दर्जे के ऑलराउंडर भी नहीं नजर आ रहे हैं। उनकी गेंदबाजी खासकर बेदम है जबकि बैटिंग में स्पिनरों के सामने वो बेबस हैं।

पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने केवल 6 रन बनाए। जहां तक मैच की बात है तो इंग्लैंड की टीम 112 रन बनाकर ऑल-आउट हो चुकी है। भारत के स्पिनरों अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने क्रमशः 6 और 3 विकेट लिए।

भारत की टीम ने भी दिन का खेल समाप्त होने तक 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल 11 और पुजारा 0 पर चलते बने। कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से जमने के बाद आउट हुए। उन्होंने 27 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा 57 रन बनाकर क्रीज पर हैं जबकि भारत का स्कोर 99 रन हो चुका है।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 9:06 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+