For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिच छोड़िए, कहीं गुलाबी गेंद तो नहीं थी असली 'खिलाड़ी'? जानिए जो रूट का क्या है कहना

अहमदाबादः भारत और इंग्लैंड के बीच हम इस समय अगर हम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप, मोटेरा स्टेडियम, पिंक बॉल टेस्ट से अधिक पिच को लेकर बात कर रहे हैं तो मतलब समझ जाना चाहिए कि मामला गड़बड़ है।

इस गड़बड़ी का मतलब यह नहीं है कि पिच वाकई में सबसे बड़ी दिक्कत है लेकिन विदेशी मीडिया को उछालने का एक मुद्दा मिल चुका है। इंग्लिश मीडिया और पूर्व क्रिकेटर खासकर भारतीय पिचों पर बरस पड़े हैं। ऐसा दर्शाने की कोशिश है जैसे बीसीसीआई ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने का यह सस्ता हथकंडा अपनाया है।

रूट ने कहा- पिच के बारे में बात करना हमारा काम नहीं

रूट ने कहा- पिच के बारे में बात करना हमारा काम नहीं

इसमें दो राय नहीं कि पिछले दो टेस्ट मैचों में पिच पर स्पिन गेंदबाजी ने भूचाल ही ला दिया है। हड़कंप सा मच गया है कि पिच टेस्ट मैच के लायक भी है या नहीं। पहले चेन्नई में दूसरा टेस्ट तीन दिन में सिमट गया फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो दिन के अंदर खेल खत्म!

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी भले ही कुछ भी कह रहे हों लेकिन मौजूदा इंग्लिश टीम ने अभी तक संयम का परिचय दिया है। अंग्रेज कप्तान जो रूट ने कहा है कि पिच को लेकर जो भी कहना है आईसीसी को कहना चाहिए क्योंकि यह खिलाड़ियों का काम नहीं है कि पिच टेस्ट मैच के लायक थी या नहीं। रूट ने यह जरूर कहा कि एक बार आईसीसी को देखना होगा कि ऐसी पिचें टेस्ट क्रिकेट के लायक हैं या नहीं।

अहमदाबाद की पिच पर युवराज सिंह ने उठाए सवाल, कहा- ऐसे तो कुंबले एक हजार विकेट ले लेते

पिच छोड़िए, कहीं असली 'खिलाड़ी' पिंक बॉल तो नहीं थी?

पिच छोड़िए, कहीं असली 'खिलाड़ी' पिंक बॉल तो नहीं थी?

रूट ने मैच के बाद कहा कि इंग्लैंड ने काफी खराब बैटिंग की क्योंकि एक समय उनका स्कोर पहली पारी में 70 के करीब दो विकेट था और फिर वे अचानक 112 पर आउट हो गए। पिच को लेकर हो रही बातों के बीच रूट ने कहा कि यह पिंक बॉल भी थी जिसने मैच जल्दी समेटने में अपनी भूमिका निभाई।

रूट कहते हैं- "अगर हम 200 के करीब रन बना लेते तो यह बिल्कुल ही अलग गेम बन जाता। यहां बॉल भी बड़ी भूमिका निभा रही थी। बॉल पर प्लास्टिक परत लगाई है और सीम भी काफी सख्त थी जिसके चलते स्पिनरों के पेस मिली और अधिकतर बल्लेबाज इस पेस पर बीट हुए।"

रोहित शर्मा को नहीं दिखा अहमदाबाद पिच पर कोई 'भूत', बताया कैसे बने मैच के टॉप स्कोरर

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पिचों पर आईसीसी को फैसला करना है- रूट

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पिचों पर आईसीसी को फैसला करना है- रूट

रूट ने आगे कहा कि उनकी टीम को इस तरह की पिच पर बैटिंग करने के तरीके खोजने होंगे और खुद को बेहतर बनाना होगा।

अगर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचती है तो उसको लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना होगा। ऐसे में दोनों में से किसी भी टीम को घर में खेलने का फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि टेस्ट चैम्पियनशिप आईसीसी की प्रतियोगिता है जिसकी प्रतिष्ठता वर्ल्ड कप के बराबर है। क्या ऐसी प्रतियोगिता के तहत होने वाले टेस्ट मैचों के लिए पिचों की निगरानी आईसीसी को नहीं करनी चाहिए?

इस सवाल के जवाब पर रूट ने कहा कि फैसला आईसीसी को करना है कि पिच कौन तैयार करेगा। रूट का मानना है कि चाहे कुछ भी हो, घरेलू टीम को हमेशा घर में खेलना का फायदा मिलता रहेगा।

टर्निंग पिचों पर रन बनाने वाले ही होते हैं 'असली बल्लेबाज'- सुनील गावस्कर

इंग्लैंड हो चुका है टेस्ट चैम्पियशिप से बाहर-

इंग्लैंड हो चुका है टेस्ट चैम्पियशिप से बाहर-

इंग्लैंड के कप्तान ने आगे कहा, '' लेकिन खिलाड़ी के रूप में हम सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलना चाहते हैं, हम जो भी परिस्थितियां हैं उनमें सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं।''

गुरुवार की हार के साथ, इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उन्हें चार मैचों की श्रृंखला में भारत को कम से कम दो टेस्ट के अंतर से हराने की जरूरत थी। इस दौरान ट्विटर पर मजाक चल रहा है कि इंग्लैंड भारत के हाथों अपनी हार का बदला टेस्ट चैम्पियशिप फाइनल में लेगा जहां वो टीम इंडिया के लिए ऐसी पिच बनाएगा जहां पर घास उगी नहीं होगी बल्कि उसकी खेती हो रही होगी।

खैर इस मजाक के बीच इंग्लैंड और भारत का ध्यान अब चौथे और अंतिम टेस्ट में हैं जो 4 मार्च से अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

Story first published: Friday, February 26, 2021, 14:59 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+