IND vs ENG: पूर्व चयनकर्ता ने बताया, शिखर धवन नहीं होंगे टी20 में फर्स्ट चॉइस ओपनर
नई दिल्लीः भारत के पूर्व चयनकर्ता देवांग गांधी का कहना है की T20 फॉर्मेट में शिखर धवन टीम इंडिया के पहले च्वाइस के ओपनर बल्लेबाज नहीं होंगे। भारत के पूर्व खिलाड़ी रह चुके देवांग गांधी का मानना है कि रोहित शर्मा और केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली T20 सीरीज में ओपनिंग के तौर पर उतरेंगे। यह सीरीज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 मार्च से शुरू हो रही है।
देवांग गांधी ने भारत के लिए चार टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनके हवाले से कहा, "शिखर धवन भारत एक रिजर्व ओपनर के तौर पर टीम में रहेंगे ताकि मुख्य बल्लेबाजों को चोट लगने की स्थिति में वे खेल सके। आपको बता दें कि शिखर धवन ने भारतीय टेस्ट टीम से भी अपना स्थान गंवा दिया है। गांधी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए बताया कि और रोहित और राहुल टी वर्ल्ड कप में ओपनर के तौर पर खेलेंगे। शिखर धवन को अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा। हो सकता है कि वनडे मैचों में उनको मौका दिया जाए।"
राहुल और रोहित पिछले 12 महीनों में भारत के T20 फॉर्मेट में एक प्रदर्शन करने वाली जोड़ी के तौर पर उभरे हैं। केएल राहुल के पास तो आईपीएल के 2020 सीजन की पर्पल ऑरेंज कैप भी है जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम को पांच बार जिताया है।
गांधी ने सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ जिनको हाल ही में टी-20 मुकाबलों के लिए टीम में चुना गया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बारे में बात करते हुए बताया, "सूर्य कुमार मुंबई इंडियंस के लिए शानदार सफलता रहे हैं अगर आप T20 वर्ल्ड कप में सूर्य को देखना चाहते हैं या आजमाना चाहते हैं तो उनको बल्लेबाजी के अधिक से अधिक मौके देने होंगे। उनको वनडे टीम में भी जगह देनी होगी।"
गांधी ने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव को भारतीय बल्लेबाजी क्रम में नंबर पांच पर जगह दी जा सकती है जबकि ऋषभ पंत को नंबर चार पर जगह दी जा सकती है। सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए घरेलू मैचों में भी एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
