For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: क्या पुजारा ने करियर बचाने के लिए खेली ये पारी? रोहित शर्मा ने दिया जवाब

लीड्स: चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम को मैच में बनाए रखने के लिए नाबाद 91 रन बनाए जिससे उनका करियर अभी कुछ और लंबा चल सकेगा, वर्ना उनकी विदाई अब तय लगने लगी थी।

टीम में अपनी जगह बचाने के दबाव में, पुजारा ने रोहित शर्मा के साथ 82 रन और विराट कोहली के साथ 99 रन जोड़कर भारत का स्कोर फिलहाल 215-2 कर दिया है।

भारत अभी भी 139 रन पीछे है, लेकिन यह काफी बेहतर प्रदर्शन था, क्योंकि टीम ने अपनी पहली पारी में 78 रन ही बनाए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत के नंबर 3 की जमकर तारीफ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी पुजारा बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो बात उनके इंटेंट पर होती है।

यह पारी कभी भी सरवाइवल के बारे में नहीं थी- रोहित शर्मा

यह पारी कभी भी सरवाइवल के बारे में नहीं थी- रोहित शर्मा

दिन के खेल के बाद रोहित शर्मा ने कहा, "पुजारा निश्चित रूप से रन बनाने के इरादे से आए थे और हमारी यह पारी कभी भी सरवाइवल के बारे में नहीं थी।"

"हम रन बनाने के इरादे से आए थे। पुजारा ने स्पष्ट रूप से दिखाया। उन्होंने ढीली गेंदों पर खूब बाउंड्री लगाई और इससे पता चला कि उनकी बल्लेबाजी में उनकी मंशा थी। उन्होंने दिखाया कि किसी भी ढीली गेंद को बख्शा नहीं जाएगा।"

रोहित के मुताबिक, पुजारा की आलोचना बाहरी चीज रही है क्योंकि टीम उनकी अहमियत अच्छी तरह जानती है।

रोहित ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो अंदर कोई बातचीत नहीं हुई है। बाहर बातचीत हो रही है। हम उनकी गुणवत्ता और अनुभव जानते हैं और मुझे नहीं लगता कि हमें ज्यादा चर्चा करने की जरूरत है। अगर आप हाल के प्रदर्शन के बारे में बात करते हैं, तो हां उन्होंने ज्यादा रन नहीं किए हैं। लेकिन हमने लॉर्ड्स में उनके और अजिंक्य के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी देखी थी।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जो किया उसे नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतने के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।"

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फिर से साइन करने के लिए मैनचेस्टर युनाइटेड ने जताई सहमति

रोहित ने कहा, पुजारा की क्वालिटी हमेशा बरकरार थी-

रोहित ने कहा, पुजारा की क्वालिटी हमेशा बरकरार थी-

स्टाइलिश बल्लेबाज ने लोगों से आग्रह किया कि याददाश्त कम न रखें।

उन्होंने कहा, "कभी-कभी हमारी यादें छोटी हो जाती हैं और हमें यह सोचने की जरूरत है कि उस खिलाड़ी ने इतने सालों में क्या किया है। यह एक या दो पारियों या श्रृंखलाओं के बारे में नहीं है।"

रोहित ने स्वीकार किया कि पुजारा एक कठिन दौर से गुजरे, उन्होंने कहा कि इस पारी ने उनके चरित्र को दिखाया।

रोहित कहते हैं, "बेशक, हाल ही में, रन नहीं आए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुजारा की गुणवत्ता गायब हो गई है। आपने आज देखा होगा कि जब आप 300 से पीछे होते हैं तो यह सबसे आसान स्थिति नहीं होती है।

उन्होंने कहा, "और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने एक व्यक्ति के चरित्र और मानसिकता को भी दिखाया। कोई है जो हर जगह गया और रन बनाए।"

क्या पुजारा को वीडियो क्लिप दिखाई गई?

क्या पुजारा को वीडियो क्लिप दिखाई गई?

यह पूछे जाने पर कि क्या पुजारा को उनकी बल्लेबाजी की पुरानी वीडियो क्लिप दिखाई गई, रोहित शर्मा ने कहा: "आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जिसने 80 टेस्ट मैच खेले हैं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट मैचों से पहले (पुजारा को) कुछ दिखाने की जरूरत है।

रोहित ने कहा, "हां, यह सब दिखाने का समय होता है, लेकिन टेस्ट मैचों के दौरान, आप क्या कर रहे हैं और बल्लेबाज के रूप में क्या करना चाहते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानने का समय नहीं है।"

हालांकि, रोहित ने यह भी स्वीकार किया कि 139 रन अभी भी बकाया हैं, भारत अभी भी खतरे में है और चाहते हैं कि पुजारा चौथे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी करे।

रोहित ने कहा, "टीम का काम अभी तक नहीं हुआ है। हमारे पास आने वाले कुछ महत्वपूर्ण दिन हैं, और उम्मीद है कि जिस तरह से वह करते हैं, वैसे ही बल्लेबाजी करते रहें।"

Story first published: Saturday, August 28, 2021, 10:15 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+