IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए मोइन अली बने इंग्लैंड के उपकप्तान, क्रिस वॉक्स की वापसी

नई दिल्लीः ऑलराउंडर मोइन अली को भारत के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का उप-कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को भी टेस्ट के लिए मेजबान टीम की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तेज गेंदबाज मार्क वुड की मेडिकल टीम द्वारा जांच की जा रही है। वुड चोट के कारण हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, "हेडिंग्ले में जीत के बाद टेस्ट सीरीज भारत की मजबूत टीम के खिलाफ ओवल में अगले टेस्ट के लिए तैयार है।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि क्रिस वोक्स की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने पिछले हफ्ते वारविकशायर के साथ बिना किसी दिक्कत के अच्छी गेंदबाजी की है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको हम गेंद और मीडिल ऑर्डर में रन बनाने की उनकी क्षमता के कारण मिस कर रहे थे। हम उनको ओवल में देखने के लिए उत्सुक हैं।"

सिल्वरवुड ने यह भी कहा कि जॉनी बेयरस्टो अब जोस बटलर के स्थान पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनकी पत्नी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। बटलर की जगह सैम बिलिंग्स को टीम में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा, "जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसका वह आनंद ले रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, उनके पास जोस की जगह लेने का कौशल है और यदि उन्हें बुलाया जाता है तो मध्य क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाने की क्षमता है। हम कामना करना चाहेंगे जोस (बटलर) और उनके परिवार को उनके दूसरे बच्चे के लिए शुभकामनाएं। दुर्भाग्य से, वह इस टेस्ट से चूक जाएंगे, और फिर हम देखेंगे कि क्या वह ओल्ड ट्रैफर्ड में अंतिम टेस्ट के लिए लौटते हैं या फिर नहीं।"

इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), मोइन अली (उप-कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, रोरी बर्न्स, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, डेविड मालन, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Story first published: Wednesday, September 1, 2021, 15:49 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+