IND VS ENG: इस धाकड़ खिलाड़ी को फिर नहीं मिली जगह, तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित
नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में 18 अगस्त से खेला जाना है। इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को फिर से जगह नहीं मिली है। बेन स्टोक्स को शामिल करने पर फैसला ब्रिस्टल की अदालत में चल रही सुनवाई के बाद लिया जाएगा। इस सिलसिले में कोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है। पिछले साल सितंबर में ब्रिस्टल नाइट क्लब में बेन और उनके साथी खिलाड़ियों ने क्लब के बाहर मारपीट की थी जिसकी सुनवाई लगातार जारी है।
बर्मिंघम में पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की 31 रनों की जीत में स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई थी, दूसरी पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित चार विकेट चटकाए थे।
क्रिस वोक्स के आने से दूसरे टेस्ट में स्टोक्स की कमी पूरी हो गई थी।क्रिस वोक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया।
🚨 BREAKING NEWS 🚨
— England Cricket (@englandcricket) August 13, 2018
We have named an unchanged squad for the third Specsavers Test match against India.
➡️ https://t.co/RNaLZRw0ek#ENGvIND pic.twitter.com/EGOZ0KRWnU
इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम:
जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, के. जेनिंग्स, ओलिवर पोप, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, मोईन अली, जैमी पोर्टर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
