For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : इंग्लैंड को अभ्यास के लिए मिलेगा सिर्फ 3 दिन का समय, जानिए क्यों

India vs England : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दाैरे को समाप्त करने के बाद इंग्लैंड (England) टीम की मेजबानी करने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम चार टेस्ट, 5 टी20 व 3 वनडे (ODI) मैच खेलने के लिए भारत को बुधवार चेन्नई पहुंच जाएगी। पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले मेजबान टीम को छह दिन तक क्वारेंटाइन रहना पड़ेगा और इस कारण उसकी टीम को पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास (Practice) के लिये केवल तीन दिन का समय मिलेगा।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोफ्रा आर्चर और रोरी बर्न्स रविवार की रात को ही भारत पहुंच गए थे। ये सभी खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। उन्हें होटल में पृथकवास पर रहने के बाद अभ्यास के लिए पांच दिन का समय मिलेगाय़ सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए छह दिन में तीन बार परीक्षण किया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को श्रीलंका पहुंचने पर 48 घंटे बाद अभ्यास की अनुमति मिल गई थी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों में से केवल मोईन अली को आगमन पर पॉजीटिव पाए गए थे। गाैर हो कि भारतीय टीम कोरोना जैसी गंभीर महामारी के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन करेगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिये इसका सहज आयोजन महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वह इंडिनय प्रीमियर लीग (IPL) को स्वदेश में आयोजित कर सकता है। आईपीएल 2020 (IPL 2020) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था। श्रृंखला के अंतिम दो टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेले जाएंगे। यह श्रृंखला जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जानी है जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। आस्ट्रेलिया में शानदार जीत से भारत अभी तालिका में टाॅप पर है।

भारत का इंग्लैंड दौरा -
टेस्ट सीरीज पहला टेस्ट - 5-9 फरवरी 2021 (चेन्नई)
दूसरा टेस्ट - 13-17 फरवरी 2021 (चेन्नई) समय -
तीसरा टेस्ट - 24-28 फरवरी 2021 (अहमदाबाद)
चौथा टेस्ट- 4-8 मार्च 2021 (अहमदाबाद) समय

टी 20 सीरीज -
पहला टी 20 मैच - 12 मार्च 2021 (अहमदाबाद)
दूसरा टी 20 मैच - 14 मार्च 2021 (अहमदाबाद)
तीसरा टी 20 मैच - 16 मार्च 2021 (अहमदाबाद)
चौथा टी 20 मैच - 18 मार्च 2021 (अहमदाबाद)
पांचवां टी 20 मैच - 20 मार्च 2021 (अहमदाबाद)

एकदिवसीय श्रृंखला -
पहला वनडे - 23 मार्च, 2021 (पुणे)
दूसरा वनडे - 26 मार्च, 2021 (पुणे)
तीसरा वनडे - 28 मार्च, 2021 (पुणे)

Story first published: Monday, January 25, 2021, 14:34 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+