For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैनचेस्टर टेस्ट हुआ कैंसिल तो इंग्लिश मीडिया ने जताई नराजगी, पीटरसन-वॉन ने ईसीबी को लताड़ा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कैंसिल कर दिया गया है और भविष्य में इसे आगे रिशेड्यूल करने के लिये नया विंडो तलाशने की बात पर सहमति बनी है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस निर्णायक टेस्ट मैच के स्थगित हो जाने के बाद कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 2 दिन तक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे तो वहीं पर बीसीसीआई ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण को देखते हुए टेस्ट मैच को इसी दौरे पर आगे खिसकाने से इंकार कर दिया था।

और पढ़ें: IND vs SA: 17 दिसंबर से शुरू होगी भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज, सीएसए ने जारी किया पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम के मैनचेस्टर टेस्ट में न खेलने के फैसले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, तो वहीं पर इंग्लिश मीडिया इस पूरे मुद्दे पर भारत की आलोचना करती नजर आ रही हैं। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर के बाद अब इंग्लिश मीडिया को उसके पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन से लताड़ मिली है जिसमें उन्होंने ईसीबी को पहले खुद में झांकने और फिर दूसरों पर उंगली उठाने की बात कही है।

और पढ़ें: IND vs ENG: रद्द नहीं हुआ है आखिरी मैच, BCCI ने बताया कब खेला जायेगा मैनचेस्टर टेस्ट

वो करें तो राइट, हम करें तो लेट डाउन

वो करें तो राइट, हम करें तो लेट डाउन

उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर को आये कोरोना रिजल्ट के दौरान भारतीय टीम के सहायक फिजियो योगेश परमार पॉजिटिव पाये गये थे जिसके बाद से पूरी टीम को होटल में बंद कर दिया गया और रात को खिलाड़ियों के टेस्ट नेगेटिव पाये जाने के बाद भी विराट सेना ने 2 से 3 दौर के टेस्ट कराने की बात कही। हालांकि अंत में मैच को खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अंत में कैंसिल करना पड़ा।

भारतीय टीम के इस फैसले पर इंग्लिश मीडिया ने विराट सेना की कड़ी आलोचना की है और लिखा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लिश क्रिकेट को निराश किया है। इसके जवाब में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने जवाब देते हुए पिछले साल के साउथ अफ्रीका दौरे की याद दिलाई जिसे ईसीबी ने कोरोना का खतरा बताते हुए रद्द कर दिया था। ईसीबी के इस कदम से सीएसए को भारी नुकसान हुआ था।

वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

वसीम जाफर ने इसी दौरे को याद दिलाते हुए कहा कि इंग्लैंड की टीम ने उस वक्त अपने अधिकार में रहते हुए वो फैसला लिया था और भारत ने अभी अपने। अगर कुछ है तो भारत ने अपने वादे का सम्मान किया है और ओवल टेस्ट में पूरे कोचिंग स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी मैच को पूरा किया।'

पीटरसन-वॉन ने भी लगाई फटकार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी तंज कसते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,'भारत ने इंग्लिश क्रिकेट को निराश किया, लेकिन इंग्लैंड ने भी तो साउथ अफ्रीका क्रिकेट को निराश किया था।' वहीं पर केविन पीटरसन ने भी इसी ट्वीट में आगे जोड़ते हुए लिखा कि इंग्लैंड ने कोविड के खतरे को देखते हुए साउथ अफ्रीका के दौरे को छोड़ दिया था जिससे सीएसए को भारी नुकसान हुआ, ऐसे में दूसरों पर उंगली उठाना बंद करें।

Story first published: Friday, September 10, 2021, 18:25 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+