For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: इंग्लैंड के इस ओपनर को है भारत में तेज विकेट मिलने की उम्मीद

Ind vs Eng 1st Test: Bumrah’s quite a hard man to prepare for says Rory Burns| वनइंडिया हिंदी

India vs England 2021 Rory Burns expects pace friendly wickets नई दिल्लीः भारत में वैसे तो परम्परागत तौर पर स्पिन पिचे देखने को मिलती हैं लेकिन इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स को उम्मीद है कि हरी पिचे भी देखने को मिलेंगी जो तेज गेंदबाजी के लिए सहायक होंगी।

30 वर्षीय बल्लेबाज का यह भी मानना है कि इंग्लैंड टीम के स्पिनरों डॉम बैस और जैक लीच पर अनावश्यक रूप से अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए।

उन्होंने कहा- "आप यह नहीं जानते कि पिचें कैसी मिलने वाली हैं और यह जाने बिना स्पिनरों पर बहुत अधिक दबाव नहीं डाल सकते हैं। हो सकता है तेज गेंदबाजों के माकूल पिचे हों, एक डे-नाइट टेस्ट भी है, तो वहां चीजें अलग होंगी", बर्न्स ने कहा।

इसके अलावा बर्न्स ने कहा कि बुमराह के खिलाफ तैयारी करना चुनौतीपूर्ण काम है क्योंकि वे अलग किस्म के गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह गाबा में नहीं खेल पाए थे लेकिन अब वे वापसी कर चुके हैं।

बर्न्स ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भाग नहीं लिया था क्योंकि वे भी विराट कोहली की तरह पिता बनने के ब्रेक पर चले गए थे। ऐसे में उन्होंने कोई बड़ा होमवर्क नहीं किया है। उन्होंने घर पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की हालिया महान टेस्ट सीरीज देखी थी।

इंग्लैंड की टीम को भारत में पांच दिन के कठिन क्वारंटाइन के बाद तीन दिन का एक प्रैक्टिस मैच खेलने को मिलेगा। ऐसे में बर्न्स अपने होटल रूम में शेडो बैटिंग करके ही काम चला रहे हैं।

इधर, भारतीय क्रिकेट टीम भी चेन्नई पहुंच चुकी है और वहां पर लीला पैलेस होटल में क्वारंटाइन कर रही है। टीम के लिए क्वारंटाइन के दौरान अपने परिवारों को रखने की अनुमति मिल गई है। हार्दिक पांड्या ने तो हवाई जहाज के अंदर अपने बेटे को लेकर तस्वीर भी पोस्ट की थी। टीम इंडिया ने पहला कोविड 19 टेस्ट भी क्लियर कर लिया है।

Story first published: Friday, January 29, 2021, 10:27 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+