For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड को बताया दुनिया की खतरनाक टीम, बढ़िया खेलते तो लक्ष्य जल्द हासिल था

पुणेः इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 66 रनों की हार के लिए अपने किसी भी खिलाड़ी को दोष देने से इनकार कर दिया है। इंग्लैंड की टीम 23 मार्च को पुणे में हुआ पहला एकदिवसीय मुकाबला हार गई है और तीन मैचों की इस सीरीज में जीरो-एक से पिछड़ गई है। इंग्लैंड की शुरुआत काफी धमाकेदार रही थी लेकिन बाद में वे बड़ी भागीदारी करने में विफल रहे।

इंग्लैंड को इस मैच में जीतने के लिए 318 रनों का लक्ष्य मिला था जहां पर उन्होंने नए भारतीय गेंदबाजी अटैक की बखिया उधेड़ दी। उसके बाद डेब्युटेंट खिलाड़ी प्रसिध कृष्णा ने अपनी तेजी से सबको प्रभावित किया और शार्दुल ठाकुर ने भी सही समय पर विकेट लिए। इन दोनों खिलाड़ियों ने आपस में 7 विकेट बांट कर इंग्लैंड की पारी का बंटाधार कर दिया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोरगन ने कहा है-

"हमें पूरा विश्वास है कि हम दुनिया की एक खतरनाक टीम है। जिस तरह से हम अपने खेल में जा रहे थे, आज हमने अधिकतर जो खेल खेला है काफी अच्छा खेला है और अगर हम बहुत अच्छा खेले होते तो यह लक्ष्य बहुत ही जल्दी हासिल हो जाता। लेकिन यह नहीं हुआ, क्योंकि भारत की टीम दुनिया की बेस्ट टीम में से एक है। अधिकतर समय में उन्होंने कठिन चुनौती बनाए रखी। मैं अपने ग्रुप को दोषी नहीं ठहरा सकता। हमने गलतियां की बीच में भागीदारी नहीं बना सकें।"

जब उनसे पूछा गया कि इस हार ने उनकी साख पर कितना बट्टा लगाया है तो इंग्लिश कप्तान ने कहा, "यह नंबर एक के स्टेटस को बरकरार रखने के लिए नहीं है बल्कि यह खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाने के बारे में है जो कि हम उम्मीद करते हैं एक क्वालिटी को लेकर आएगा।"

बता दे इंग्लैंड को हार के साथ और भी झटके लगे हैं क्योंकि इयोन मोरगन और सेम बिलिंग भी चोटिल हो गए हैं। मोरधन की अंगूठे और उंगलियों के बीच चोट आई है जबकि सैम बिलिंग अपनी कॉलर बोन को चोटिल करवा बैठे हैं। ऐसा तब हुआ जब वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे।

इस बारे में बात करते हुए मार्गन ने कहा है कि चोट की समीक्षा करने के लिए 48 घंटे का वेट करना होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वे सौ परसेंट आरामदायक तरीके से बैट भले ही नहीं पकड़ पा रहे हैं लेकिन बैटिंग कर सकते हैं।

Story first published: Wednesday, March 24, 2021, 9:18 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+