
'हेलमेट पहनने से ही काम नहीं चलेगा, होश भी जरूरी है'
उत्तराखंड पुलिस ने हाल ही में विराट कोहली के जीरो पर आउट होने को एक ट्वीट के जरिए दिखाया है और कहां है कि अगर सावधानी नहीं बरती तो आप ऐसे शून्य पर आउट हो सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस ने यह बात ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कही थी जिसमें उनका कहना था केवल हेलमेट लगाना ही काफी नहीं है बल्कि पूरे होशो हवास में गाड़ी चलाना जरूरी है वरना आप कोहली की तरह शून्य पर आउट हो सकते हैं।
उत्तराखंड पुलिस का यह ट्वीट 12 मार्च को इंग्लैंड और भारत के बीच हुए पहले मुकाबले से जुड़ा है जहां पर विराट कोहली बगैर खाता खोले आउट हो गए थे। लेकिन उत्तराखंड पुलिस का यह ट्वीट विराट कोहली के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और उन्होंने अपनी आपत्ति इस ट्वीट पर जता दी है जिसके चलते पुलिस को यह ट्वीट हटाना पड़ा है।
ब्रैड हॉग ने लगाई इन दो भारतीय युवाओं को लताड़, कहा- ये उनका आखिरी मौका हो सकता है

डिलीट करना पड़ा ट्वीट-
जाहिर है कि फैंस नहीं चाहते की कोहली को लेकर इस तरह का प्रचार सोशल मीडिया पर चल पड़े कि वे इस समय किसी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। मौके का रुख भागते हुए उत्तराखंड पुलिस ने भी ट्वीट को डिलीट कर दिया है। जहां तक इस मैच की बात है तो भारत पूरी तरह से इंग्लैंड के हाथों हार गया है क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने 27 बॉल शेष रहते ही और आठ विकेट हाथ में रहते यह मुकाबला जीत लिया था। इंग्लैंड की टीम को जीतने के लिए केवल 125 रनों का लक्ष्य मिला था जो उन्होंने जेसन रॉय और जॉस बटलर के क्रमशः 49 और 28 रनों के दम पर हासिल कर लिया। मलान ने भी अच्छी पारी खेली।

हार के बाद कोहली ने क्या कहा-
भारत की हार के बाद विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम ने खराब बल्लेबाजी को पेश किया जिसके चलते प्रभावित हुआ है। विराट कोहली ने मैच के बाद डॉक्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा-
"हम पिच को लेकर बहुत जागरूक नहीं थे। हमने शॉट को ठीक तरीके से नहीं लगाया और ऐसी बातों को ध्यान देने की जरूरत है। यह अच्छा नहीं था। आपको अपनी गलतियां स्वीकारनी होगी। विराट कोहली आगे कहते हैं हम कुछ चीजें करना चाहते थे लेकिन एक बल्लेबाजी टीम के तौर पर आपको वह सब परिस्थितियों स्वीकार करनी होती है जो आपके सामने हैं। अगर पिच आपको शॉट खेलने की इजाजत नहीं दे रही है तो कुछ और तरीके निकाले। हमने अपने आपको परिस्थितियों को भांपने का अधिक समय नहीं दिया। श्रेयस अय्यर ने ऐसा किया लेकिन कहीं विकेट गिर चुके थे और हम 150 या 160 रन नहीं बना सके।"


Click it and Unblock the Notifications
