For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लिश टीम मैनेजमेंट से खफा हुए बॉयकॉट, कहा- बेयरस्टो के टेस्ट करियर से खिलवाड़ हो रहा है

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकाट ने कहा है कि इंग्लिश टीम मैनेजमेंट को शर्म आनी चाहिए जैसे उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के टेस्ट करियर के साथ खिलवाड़ किया है। बेयरस्टो को भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उनको आराम दिया गया है।

बेयरस्टो ने श्रीलंका में बतौर बल्लेबाज दो टेस्ट मैच खेले थे लेकिन उसके बाद उनको वापस घर भेज दिया गया। इंग्लैंड का कहना है कि वो ऐसा करके खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज कर रहा है।

अब बेयरस्टो भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस पर बॉयकाट का कहना है कि बेयरस्टो को दूसरे टेस्ट मैच में बटलर की जगह लेनी चाहिए थी और विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी। बता दें कि इंग्लैंड ने जोस बटलर को भी बाहर बैठाकर उनकी जगह बेन फॉक्स को कीपर के तौर पर लिया है।

बटलर अब भारत में वापस तब आएंगे जब टेस्ट मैच समाप्त हो जाएंगे और सीमित ओवरों की सीरीज शुरू होगी।

बॉयकाट ने टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा कि श्रीलंका पर जीत के बाद बेयरस्टो को जबरदस्ती आराम दिया गया।

उन्होंने आगे कहा, "जॉनी को भारत में होना चाहिए था क्योंकि वे दो साल तक आईपीएल खेलने के बाद यहां के माहौल के आदी हैं। उनको यहां पर कीपिंग करनी चाहिए थी और उनका भारत में रिकॉर्ड खुद बोलता है।"

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रबंधन ने इंग्लैंड को कमजोर कर दिया है और वे 2-0 से सीरीज मे बढ़त लेने के इरादे से जो टीम उतारेंगे उसमें वह बेस्ट खिलाड़ियों को चुनने में कमतर साबित होंगे।

दोनों टीमों के बीच चेन्नई में कल दूसरा टेस्ट शुरू हो रहा है। इंग्लैंड ने पहले मैच की विजेता टीम के साथ जमकर छेड़छाड़ की है और उसके चार मुख्य खिलाड़ी दूसरे मैच में नहीं होंगे। इसमें जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर शामिल हैं। इसका फायदा मिलना तो भारत को ही चाहिए।

Story first published: Friday, February 12, 2021, 15:40 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+