पहले दिन हुई थी कोहली से जुबानी जंग, दूसरे दिन बेन स्टोक्स साबित हुए इस 'युद्ध' के विजेता- ग्रीम स्वान
अहमदाबादः विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन जो गरमा गरम बहस हुई थी उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। विराट कोहली अपनी आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं तो बेन स्टोक्स अपने खेल में काफी पैशन में रहते हैं। भले ही बेन स्टोक्स विराट कोहली की तरह मैदानी हावभाव दिखाने में अधिक यकीन नहीं रखते लेकिन उनको भी भारतीय कप्तान की तरह हर मोर्चे पर आगे रहने वाला खिलाड़ी माना जाता है।
ऐसे में जब इन दो दिग्गजों के बीच में जुबानी बहस हुई तो यह एक हाईप्रोफाइल मामला बन गया। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाते हुए 55 रन बनाए थे। मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा कि बेन स्टोक्स ने उनको गाली दी थी जबकि इंग्लिश ऑलराउंडर का कहना यह था कि दो प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों के बीच इस तरह का बर्ताव असामान्य नहीं है।
बेहद ही मजेदार मामला देखने को तब मिला जब दूसरे दिन के पहले सत्र में बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली को 0 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इस लम्हे को विराट कोहली की हार और स्टोक्स की जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
अब इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का कहना है पहले दिन का युद्ध अगले दिन बेन स्टोक्स ने जीत लिया। सोनी नेटवर्क से बात करते हुए लंच के बाद स्पिनर स्वान का यह कहना है कि बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड क्लास विराट कोहली के खिलाफ यह बैटल जीत लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली बेन स्टोक्स की बेहतरीन गेंद को खेलने की ओर देख रहे थे ताकि वह खाता खोल सके।
ग्रीम स्वान ने बात करते हुए कहा, "देखिए सब जानते हैं की कोहली वर्ल्ड क्लास है। मैंने पहले भी सुबह के दौरान कहा था कि शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ी दिक्कत होगी। मैं सोच रहा था की पिच पर टर्न और बाउंस के चलते गेंद थोड़ी और स्पिन करेगी। जैसे कि हमको पता है कि विराट कोहली शुरुआत में रन करने की ओर देखते हैं। वह बल्ले पर गेंद का आना पसंद करते हैं। मैं आपको बताता हूं कि अगर आप विराट कोहली की तरह अच्छे नहीं हैं तो आप गेंद को उतनी अच्छे से पिक नहीं कर पाएंगे जितनी की वे करते हैं। आप उस गेंद को खेलने में लेट हो जाएंगे।
"तो बेन स्टोक्स को काफी बधाई उन दोनों के बीच में कल कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ था। बेन स्टोक्स ने आज वह युद्ध जीत लिया है।"
आपको बता दें विराट कोहली इस सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं और बेन स्टोक्स ने उनको अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 5 बार आउट कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
