For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बर्न्स-सिबली की अच्छी शुरुआत के बाद भारत ने की शानदार वापसी

India vs England 2021 नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में जोरदार मुकाबला चल रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को ओपनर्स ने बेहतरीन शुरुआत दी लेकिन लंच से ठीक पहले तक बुमराह (Jasprit Bumrah) और अश्विन (R Ashwin) ने भारत की बढ़िया वापसी भी करा दी।

इंग्लैंड ने बैटिंग के दौरान संभली हुई बैटिंग की और रोरी बर्न्स (Rory Burns) के साथ डोमिनिक सिबली (Dominic Sibley) ने अर्धशतकीय साझेदारी करके बता दिया कि भारत उनको हल्के में नहीं ले सकता। पहले सत्र में भारतीय स्पिनरों ने अंग्रेज ओपनरों को तंग नहीं किया लेकिन बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की।

रोरी बर्न्स इस दौरान बढ़िया लगे और उन्होंने एक अच्छी पारी खेली। हालांकि लंच से कुछ देर पहले उनका धैर्य जवाब दे गया क्योंकि उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की और पंत को कैच थमा बैठे। उन्होंने 60 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली और 2 चौके लगाए।

इसके बाद डेनियल लॉरेंस (Daniel Lawrence) आए और कोहली ने नया बल्लेबाज देखकर अपना सबसे बेहतरीन गेंदबाज लगा दिया गेंदबाज थे बुमराह और यह तरीका काम कर गया क्योंकि बुमराह ने भारत में अपना पहला विकेट ले लिया। उन्होंने लॉरेंस को 0 रनों पर पगबाधा कर दिया।

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 67 रन हो गया है। सिबली 26 रन बनाकर अच्छे दिख रहे हैं और कप्तान जो रूट 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

फिलहाल इंग्लैंड की बैटिंग देखकर यह जरूर संकेत मिले हैं कि भारत को लड़कर विकेट लेने होंगे। यहां जो रूट (Joe Root) का विकेट सबसे अहम होगा। उसके बाद शायद अंग्रेज बैटिंग खुल जाएगी और अंत में केवल जोस बटलर (Jos Buttler) और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर पूरी तरह निर्भर करेगी।

जबकि भारत की कोशिश होगी कि स्पिनरों को और भी विकेट मिले। खासकर रविचंद्रन अश्विन अपने घरेलू मैदान पर कुछ जादू करना चाहेंगे। भारत ने अभी तक वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को बॉलिंग नहीं दी है। लंच के बाद वे भी अपने हाथ आजमाएंगे।

Story first published: Friday, February 5, 2021, 12:03 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+