For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : दूसरे T-20 मैच में भारत कर सकता है बदलाव, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला वर्तमान में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रही है। श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार (12 मार्च) को खेला गया था। भारतीय टीम को इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद, दूसरा टी 20 मैच रविवार (14 मार्च) को खेला जाएगा।

भारत पहला मैच 8 विकेट से हार गया था। श्रेयस अय्यर के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज मैच में बुरी तरह विफल रहे। श्रेयस अय्यर की 67 रनों की मदद से भारत 7 विकेट खोकर 124 रन बना सका। इसके बाद, इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 16 ओवर के भीतर 125 रनों की चुनौती आसानी से पार कर ली। मैच के बाद भारतीय टीम के टीम चयन पर अधिक आलोचना हुई। इसलिए रविवार को होने वाले दूसरे टी 20 मैच के लिए भारत के 11 सदस्यीय टीम में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं।

भारतीय टीम दूसरे मैच में गेंदबाजी में बदलाव कर सकता है। पहले मैच में भारत ने अक्षर पटेल, सुंदर और युजवेंद्र चहल को माैका दिया था। लेकिन पटेल, चहल ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। इसलिए, दीपक चाहर को चहल या पटेल की जगह दूसरे टी 20 मैच के लिए मौका दिया जा सकता है। भारत के लिए खेलते हुए, दीपक ने अब तक टी 20 क्रिकेट में प्रभाव डाला है। इसलिए, दूसरे टी 20 मैच के लिए टीम में उनका शामिल होना लगभग तय है। उनके साथ भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर भी होंगे।

दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-
शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल या युजवेंद्र चहल।

Story first published: Saturday, March 13, 2021, 17:28 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+