For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Eng: अगले दो टेस्ट मैचों से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी ये सलाह

Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ अगले टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए भारत को अगले टो टस्ट मैच में से या तो दोनों मैच में जीत दर्ज करनी होगी या फिर एक टेस्ट में जीत और एक में ड्रॉ करना होगा तभी भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह बना सकती है। अगला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा, लिहाजा मैच में भारत को हर हाल में जीतना होगा। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि विराट कोहली की अगूवाई में भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को दिमाग में रखे बिना मैच में उतरना चाहिए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभी दूर

गौतम गंभीर ने कहा कि हर टेस्ट मैच काफी अहम है, ऐसे में टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में ही नहीं सोचते रहना चाहिए वो अभी बहुत दूर है, फिलहाल टीम को अभी तीसरे टेस्ट मैच के बारे में सोचना चाहिए। वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि सच कहूं तो जब हम मैच खेलते हैं तो हमारा ध्यान बाहर नहीं होना चाहिए। हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करना चाहते हैं, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए हमे बहुत कुछ करने की जरूरत है। हमारे सामने अभी दो टेस्ट मैच और हैं, इसके बाद देखा जाएगा कि आगे क्या होता है।

दूर की नहीं सोचना चाहते

रोहित शर्मा ने कहा कि हमे फिलहाल आगे के मैच के बारे में सोचना है, हम दूर की नहीं सोचना चाहते हैं। अगर आप आज में रहते हैं तो आप ज्यादा दबाव महसूस नहीं करते हैं। यह पांच दिन का मैच है, लिहाजा हर दिन मैच में स्थिति बदलती है। ऐसे में उस एक दिन में कैसा प्रदर्शन करना है इसपर ध्यान होना चाहिए। लिहाजा एक छोटी-छोटी चीजें हर रोज सही की जाए और योजनाओं को बेहतर ढंग से मैदान पर क्रियान्वयित किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

1-1 से बराबरी पर है सीरीज

बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रन से मात दी थी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में अगले दो टेस्ट मैच जोकि मोटेरा में खेले जाएंगे वो काफी अहम है। तीसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा जबकि चौथा और आखिरी टेस्ट मैच भी मोटेरा में ही खेला जाएगा लेकिन ये मैच लाल रंग की गेंद से खेला जाएगा। पिछले टेस्ट मैच में जीत के साथ ही भारत की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है जबकि पहले पायदान पर न्यूजीलैंड की टीम है। तीसरा टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 24 फरवरी से खेला जाएगा।

Story first published: Monday, February 22, 2021, 12:08 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+