For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारत ने चौथा टेस्ट जीत 3-1 से नाम की सीरीज, WTC फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

Ind vs Eng 4th Test Match Highlights: India beat England on Day 3 to win series 3-1| वनइंडिया हिंदी

अहमदाबादः भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज का शानदार समापन कर दिया है। चार मैचों की इस सीरीज में पहला मैच हारने के बाद भारत ने लगातार तीन मैच जीतने के साथ यह सीरीज 3-1 से जीत ली है। इसी के साथ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर चुका है। अब उसका मुकाबला टेस्ट क्रिकेट का चैम्पियन बनने के लिए लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा।

इंग्लैंड की हालत इतनी पतली साबित हुई कि वह 150 रनों का स्कोर भी नहीं कर सकी और भारत को 1 पारी और 25 रनों की बड़ी जीत मिल गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 160 रनों लीड ली थी जिसको मेहमान टीम पार नहीं कर सकी और मात्र 135 रनों पर ही ढेर हो गई।

भारत की जीत के हीरो एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल रहे जिन्होंने आपस में पांच-पांच विकेट बाटे। अक्षर पटेल को 48 रन देकर पांच विकेट मिले जबकि अश्विन को 45 रन देकर इतनी ही विकेट मिले। इंग्लैंड टीम की ओर से केवल डेनियल लॉरेंस ही कुछ बैटिंग कर सके जिन्होंने 95 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।

ऐसी रही इंग्लैंड की दूसरी पारी-

जैक क्रॉली पांच रनों पर ही अश्विन का शिकार बन गए। जबकि जॉनी बेयरस्टो को अश्विन ने खाता भी नहीं खोलने दिया और अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। उसके बाद 3 रनों पर डोमिनिक सिबली अक्षर पटेल के की गेंद पर चलते बने। इंग्लैंड को चौथा बड़ा झटका बेन स्टोक्स के रूप में मिला जो अभी तक इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करके तारीफ बटोर रहे थे। बेन स्टोक्स ने केवल 2 रन बनाए और उनको अक्षर पटेल की गेंद पर विराट कोहली ने लपक लिया।

इंग्लैंड के 30 रनों के स्कोर पर 4 आउट हो चुके थे। इसके बाद ओली पॉप और जो रूट ने कुछ बैटिंग करने की कोशिश की लेकिन अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 5 रन बनाने वाले पोप को ऋषभ पंत के हाथों स्टंप करा कर इंग्लैंड की उम्मीद भी तोड़ दी। उसके बाद जो रूट एक गेंद बाद ही आउट हो गए। जो रूट में 72 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली और उनको अश्विन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

चायकाल के बाद केवल डैनियल लॉरेंस ही कुछ प्रतिरोध कर सके। उन्होंने किसी तरह अपना अर्धशतक पूरा किया और वे इंग्लैंड पारी के आउट होने वाले अंतिम विकेट थे।

Story first published: Saturday, March 6, 2021, 16:05 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+