For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर किस बात के चलते लॉर्डस में अचानक बदल गई भारतीय टीम की शैली, कोच श्रीधर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्डस के मैदान पर खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में विराट सेना ने आखिरी दिन नाटकीय ढंग से वापसी करते हुए 151 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में अगर किसी मैच की बात की जाये जो किसी बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हो तो इस टेस्ट मैच को बेझिझक चुना जा सकता है। लॉर्डस के मैदान पर खेले गये इस मैच में सबकुछ था, अच्छी बल्लेबाजी, शानदार गेंदबाजी, खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और अंडरडॉग्स खिलाड़ियों का हार न मानने का जज्बा। लॉर्डस टेस्ट मैच के चौथे दिन तक इंग्लैंड की टीम पूरी तरह हावी थी लेकिन पांचवे दिन अचानक से ही भारतीय टीम की शैली बदल गई जिसने मैच का रुख बदल दिया।

और पढ़ें: WTT Contender 2021 में जीती मनिका बत्रा-साथियान की जोड़ी, हंगरी को 3-1 से हरा कर जीता खिताब

इस मैच में जीत के बाद दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के जुनून और खेल के जज्बे को लेकर तारीफों के पुल बांध दिये। हालांकि मैच के दौरान भारतीय टीम के खेलने के तरीके में आये बदलाव को लेकर सस्पेंस बरकरार रहा। इस बीच भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने उस घटना का खुलासा किया है जिसके चलते अचानक से पूरी भारतीय टीम के खेलने का तरीका बदल गया।

और पढ़ें: भारतीय टीम के ऑलराउंडर पर लगा चोरी का आरोप, पूछा- क्या अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ होना चाहिये ऐसा बर्ताव

भारत को गलत तरीके से उकसाना पड़ा भारी

भारत को गलत तरीके से उकसाना पड़ा भारी

फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने बताया कि मैच के तीसरे दिन जब जेम्स एंडरसन और जसप्रीत बुमराह के बीच बाउंसर्स की बौछार के बाद खेल खत्म हुआ तो वापस आते हुए भारतीय बॉलर ने इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी से अपनी बाउंसर्स को लेकर माफी मांगी, हालांकि एंडरसन ने माफी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया और काफी अपशब्द कहे। इस के बाद पूरी भारतीय टीम का पारा चढ़ गया और इंग्लैंड के लिये काफी भारी साबित हुआ।

भारतीय टीम को गलत तरीके से उकसाना इंग्लिश टीम पर भारी पड़ा और मैच के आखिरी दिन मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने पहले बल्ले से रनों का अंबार खड़ा किया और फिर ईशांत शर्मा-मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर गेंदबाजी से पूरी इंग्लैंड की टीम को समेट कर 151 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

बाउंसर की बौछार से चिढ़ गये थे एंडरसन

बाउंसर की बौछार से चिढ़ गये थे एंडरसन

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ बातचीत का एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो जसप्रीत बुमराह और जेम्स एंडरसन के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हैं। मैच के तीसरे दिन जब जेम्स एंडरसन के सामने बुमराह गेंदबाजी करने आये तो उन्होंने 10 गेंद (4 नो बॉल) का ओवर किया जिसमें सारी गेंदे 90mph से ऊपर की गति से फेंकी और ज्यादातर उनके शरीर पर लगी। खुद पर हुई बाउंसर्स की बौछार से एंडरसन काफी चिढ़ गये और बुमराह पर भड़क गये।

एंडरसन ने बुमराह से कहा कि क्या हुआ इतनी तेज गेंदबाजी क्यों कर रहे हो। क्या मैं तुम्हारे साथ यह करता हूं क्या। अभी तक तुम 80mphs की गति से गेंदबाजी कर रहे थे और मुझे देखते ही इसे बढ़ाकर 90 कर दिया। ऐसा क्यों कर रहे हो। अश्विन ने एंडरसन के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह का बयान जब एंडरसन की तरफ से आया तो मैं हैरान रह गया।

एंडरसन की इस बात ने पूरी टीम को भड़काया

एंडरसन की इस बात ने पूरी टीम को भड़काया

श्रीधर ने आगे बताया कि पारी के समाप्त होने के बाद जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की तरफ वापस आ रहे थे तब बुमराह जिम्मी के पास गये और उनकी पीठ पर हाथ फेरते हुए कहा कि उन्होंने यह जानबूझकर नहीं किया। हम सब बुमराह के बारे में जानते हैं कि वह कितने अच्छे स्वाभाव का खिलाड़ी है। तो वह उनके पास मामले को खत्म करने के लिये गया लेकिन एंडरसन ने उनकी बात को एक तरफ करते हुए उन्हें चीटर कह दिया।

उन्होंने कहा,'तुमने बाकी के बल्लेबाजों को 85 मील प्रति घंटे के हिसाब से गेंद फेंकी और मेरे सामने 90 मील प्रति घंटे से की। यह बेइमानी है, मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।' श्रीधर ने आगे कहा कि एंडरसन की इस बात के चलते पूरी टीम भड़क उठी। ऐसा नहीं था कि टीम पहले एक साथ नहीं खड़ी थी लेकिन इस घटना ने सबमें आग भर दी और उसका असर हमें 5वें दिन देखने को मिला। वहीं पर अश्विन ने कहा कि अगर हम इंग्लैंड की टीम को 180 रन का टारगेट भी दे देते तो वो दबाव में आ जाते।

Story first published: Friday, August 20, 2021, 22:30 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+