For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: 100टेस्ट खेलने वाले देश के दूसरे पेसर बने ईशांत शर्मा, राष्ट्रपति ने दी विशेष कैप

अहमदाबादः ईशांत शर्मा भारत के लिए 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे कपिल देव के बाद केवल दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने ऐसा किया है। ईशांत ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 302 विकेट लिए हैं और उनका औसत 32.22 है और स्ट्राइक रेट 61 है।

100वां टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि उनको मोटेरा के स्टेडियम में मिली है जो अपने आप में काफी ऐतिहासिक है क्योंकि इस स्टेडियम के नव-निर्माण के बाद यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला है। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविड और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

ईशांत के 100वें टेस्ट के विशेष मौके पर उनको भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविड ने विशेष कैप और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इसके बाद विराट कोहली ने अपने सभी खिलाड़ियों की भेट राष्ट्रपति और गृह मंत्री से कराई। बाद में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी मुलाकात की।

ईशांत शर्मा ने अपने 100वें मैच में पहली सफलता का स्वाद भी जल्द ही चख लिया। भारत इस मैच में टॉस हारकर बॉलिंग कर रहा है और ईशांत ने दूसरे ओवर में इंग्लिश ओपनर सिबली को चलता करके भारत को पहली सफलता दिला दी।

ईशांत अपने करियर के आगे बढ़ते-बढ़ते और भी बेहतरीन होते गए.। उन्होंने शुरुआत के 25 टेस्ट मैच में 37.31 के औसत से 70 विकेट लिए थे। फिर बाद के 25 टेस्टों में 39.59 के औसत से 71 विकेट लिए गए।

इसके बाद ईशांत और शानदार होते गए क्योंकि उन्होंने अगले 25 टेस्टों में 33.13 के औसत से 74 विकेट अपने नाम किए। ईशांत के अंतिम 25 टेस्ट मैचों का आंकड़ा सबसे शानदार है जिसमें उन्होंने केवल 21.33 के जबरदस्त औसत से 87 विकेट लिए हैं।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 15:08 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+