For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: 13 साल बाद किसी बॉलर ने एक ही ओवर में उड़ाए दो भारतीय बल्लेबाजों के डंडे

Ind vs Eng 1st Test Day 5: James Anderson cleans up Shubman Gill, Ajinkya Rahane | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम ने भारत की हालत खस्ता कर दी है और इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान जो रूट और जेम्स एंडरसन का है। चेन्नई टेस्ट के पांचवे दिन जेम्स एंडरसन पूरी तरह भारत पर हावी रहे और उन्होंने एक के बाद एक करके जल्दी से तीन विकेट निकाल दिए।

एंडरसन ने इस दौरान रिवर्स स्विंग की शानदार झलक दिखाई और 50 रन बनाकर खेल रहे शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने रहाणे को कुछ समझने का मौका ही नहीं दिया और भारतीय उपकप्तान की गिल्लियां बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया के हीरो कप्तान रहाणे इस बार खाता भी नहीं खोल पाए।

इसके बाद एंडरसन ने ऋषभ पंत को जमकर छकाया और आखिरकार पंत का भी धैर्य जवाब दे गया। वे शॉट खेलने के फेर में गेंद पढ़ने में बुरी तरह चूके और सीधा कैच उछाल बैठे।

जेम्स एंडरसन ने रहाणे और गिल का विकेट एक ही ओवर में लिया था। यह उनके करियर में तीसरा मौका है जब उन्होंने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट किया है। ऐसा उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान 2003 में भी किया था जो जिम्बॉब्वे के खिलाफ था और दूसरी बार ऐसा 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया गया।

साथ ही यह 2008 के बाद पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने भारत के दो बल्लेबाजों को एक ही ओवर में बोल्ड किया हो। इससे पहले मखाया नतिनी ने ऐसा किया था तब उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली को 8वें ओवर में चलता किया था। यह मुकाबला अहमदाबाद में हुआ था।

यह एंडरसन के करियर का 5600वां टेस्ट ओवर था और इसको उनके सबसे महान ओवर में से एक बताया जा रहा है। एंडरसन ने पांचवे दिन लंच तक 3 विकेट ले लिए हैं और भारत का स्कोर 6 विकेट पर 144 रन हो चुका है। भारतीय टीम को अभी भी जीत के लिए 276 रनों की दरकार है।

Story first published: Tuesday, February 9, 2021, 12:15 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+