For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जेम्स एंडरसन मौजूद सीरीज के बाद लेंगे संन्यास, पुराने साथी को है पक्का यकीन

नई दिल्लीः जेम्स एंडरसन के बारे में लोग हैरान रहते हैं कि इतनी उम्र बीत जाने के बावजूद यह खिलाड़ी आज भी उसी अंदाज में कैसे गेंदबाजी कर सकता है जैसे कि कोई युवा अपने करियर के पीक पर हो? इंग्लैंड के इस महान तेज गेंदबाज ने वाकई में उम्र को बहुत पीछे छोड़ दिया है और वह अपनी कैटेगरी के अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं जो आधुनिक क्रिकेट में मिसाल बनकर उभरे हैं। अब ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोई तेज गेंदबाज लंबे समय तक टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर पाए।

बॉलर कई तरह के प्रारूपों में क्रिकेट खेलते हैं और अगर वहां से भी मन नहीं भरता तो T20 लीग थोक के भाव में मौजूद है ही जिनके चलते खिलाड़ी शरीर पर वर्क लोड इतना पड़ता है कि उसका मैनेजमेंट करना बहुत पेचीदा काम है। हमने आधुनिक पीढ़ी के महानतम तेज गेंदबाज डेल स्टेन का एक साथ कई तरह की क्रिकेट खेलने के लालच में तुरंत ही पतन होते देखा है लेकिन ऐसा जेम्स एंडरसन के साथ नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने केवल टेस्ट क्रिकेट के लिए ही अपनी पूरी जान झोंक दी और पिछले कई साल से केवल लाल गेंद प्रारूप में ही फोकस किए हुए हैं।

जिमी क्या संन्यास लेने की सोच रहे हैं?

जिमी क्या संन्यास लेने की सोच रहे हैं?

इंग्लैंड की टीम फिलहाल भारत के खिलाफ अपने घर में खेल रही है जहां जिम्मी आग उगलती गेंदबाजी कर रहे हैं। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड को अपनी सबसे बड़ी सीरीज द एशेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है और वहां पर भी जेम्स एंडरसन की उपस्थिति पक्की ही मानी जा रही है लेकिन इंग्लैंड के ही पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हर्मिसन ने ऐसी बात कही है जिस पर यकीन इतनी आसानी से नहीं हो पा रहा है। यह बात एंडरसन के पुराने साथी हर्मिसन ने कही है तो शायद कुछ तो चल रहा होगा और जेम्स एंडरसन शायद वाकई में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज की समाप्ति पर संन्यास लेने की सोच रहे हों।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मोटी रकम देकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ किया 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट

पुराने साथी हार्मिसन की माने तो ये एंडरसन की लास्ट सीरीज है-

पुराने साथी हार्मिसन की माने तो ये एंडरसन की लास्ट सीरीज है-

अपने जमाने के धाकड़ तेज गेंदबाज रह चुके हर्मिसन ने टॉक्सपोर्ट क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि उनको इस तरह से लग रहा है कि जैसे जेम्स एंडरसन संन्यास लेने जा रहे हैं। उनका मानना है कि एंडरसन भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज के बाद ही संन्यास ले ले लेंगे और ऐसी फीलिंग उनको पक्की तौर पर आ रही है।

अब यह तो नहीं पता कि हार्मिसन को यह फीलिंग इसलिए आ रही है कि जेम्स एंडरसन ने खुद ही उनको यह बात बताई हो या फिर यह हार्मिसन का अपना विचार है? लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या जेम्स एंडरसन इस सीरीज के बाद क्रिकेट खेलेंगे या फिर नहीं।

हार्मिसन ने तर्क यह दिया है कि अगले छह महीनों में भी एशेज होने नहीं जा रही है और अपनी धरती पर विराट कोहली के खिलाफ एंडरसन बहुत बढ़िया बोलिंग कर रहे हैं। अगला टेस्ट मुकाबला द ओवल में है और वहां पर अच्छी बॉलिंग करने के बाद जिमी अंतिम टेस्ट मैच में उतर सकते हैं जो कि ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा और अपने चमकदार करियर को अपनी धरती पर अपने लोगों के सामने बेहतरीन विदाई दे सकते हैं।

अभी तो जेम्स का चौथा टेस्ट खेलना भी पक्का नहीं-

अभी तो जेम्स का चौथा टेस्ट खेलना भी पक्का नहीं-

वैसे इतना तो तय है कि जिमी क्रिकेट से काफी प्यार करते हैं। फिलहाल स्थिति कॉन्प्लेक्स इसलिए हो गई है क्योंकि इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने तो यह भी हिंट दे दिया है कि जेम्स एंडरसन चौथे टेस्ट मैच में शायद खेलेंगे ही नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंग्लैंड रोटेशन प्रणाली अपनाता है और कोच का कहना है, "मैं अपने खिलाड़ियों को तोड़ना नहीं चाहता। हमारे सामने बहुत ज्यादा क्रिकेट मौजूद पड़ा है। टेस्ट मैच आ रहे हैं और तेजी के साथ आ रहे हैं, यह आसान नहीं होते हैं।"

एक तरफ जहां भारत के इशांत शर्मा 100 टेस्ट मैच खेलने के बाद ही कई बार थकाऊ नजर आते हैं तो वहीं जेम्स जेम्स एंडरसन 39 साल की उम्र में भी इस टेस्ट सीरीज में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज की तुलना में सबसे ज्यादा ओवर डाल चुके हैं। एंडरसन ने 116.3 ओवर तक गेंदबाजी की है।

Story first published: Tuesday, August 31, 2021, 16:16 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+