For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस बार स्लेजिंग नहीं हुई, कोहली को आउट करने के बाद एंडरसन का जश्न ही सब कह गया- VIDEO

Ind vs Eng 3rd Test: Virat Kohli falls for 7, Anderson picks up his 3rd wicket | वनइंडिया हिंदी

लीड्स: महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी के पहले सत्र में भारतीय टीम की खटिया खड़ी कर दी है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला ले लिया जबकि आसमानी परिस्थितियां पूरी तरह से जेम्स एंडरसन के साथ थी।

ओवरकास्ट हालातों में एंडरसन ने भारतीय बल्लेबाजों पर जो कहर बरपाना शुरू किया वह विराट कोहली के विकेट गिरने तक चलता रहा। विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच का मुकाबला हमेशा रोचक होता है और दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के ऊपर छींटाकशी करने में पीछे नहीं हटते हैं।

मैच अभी शुरू ही हुआ था कि एंडरसन ने पांचवीं गेंद पर पिछले मुकाबले के शतकवीर केएल राहुल को खाता भी नहीं खोलने दिया और फिर पांचवें ओवर में चेतेश्वर पुजारा को आउट करके उन्होंने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। चेतेश्वर पुजारा की असफलता अब भारत को वाकई में भारी पड़ने लगी है। इसके बाद कप्तान विराट कोहली आए जिनसे इन परिस्थितियों में कुछ खास करने की उम्मीद वैसे भी नहीं थी क्योंकि इस समय वे अपनी बल्लेबाजी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

कोहली ने 17 गेंद ही खेली और 7 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर जो जोस बटलर को अपना विकेट दे बैठे। एंडरसन ने हवा में लहराती हुई फुल लेंथ गेंद की जिस पर विराट कोहली ड्राइव लगाने गए लेकिन उनको कुछ समझ में नहीं आया और गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई कीपर के हाथों में समा गई। एंडरसन खुशी से चिल्ला उठे और उन्होंने जो जश्न मनाया वह देखने लायक था। वीडियो में साफ दिख रहा है एंडरसन को यह विकेट बहुत पसंद आया है। आप इस जश्न को यहां पर देख सकते हैं।

लगता है कि विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला खराब किया है और यह भारत को भारी पड़ने लगा है। मुश्किल बात यह है कि विराट कोहली के बाद एक और खराब फॉर्म बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे को ओली रॉबिंसन ने आउट किया और इसके साथ ही लंच से पहले भारत के 4 विकेट आउट हो गए। लंच तक का सत्र पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा जहां भारत को 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन का स्कोर ही देखना पड़ा है। खबर लिखे जाने तक 'स्पाइडरमैन' बताए जाने वाले पंत भी स्विंग के जाल में फंस गए थे।

एंडरसन और विराट कोहली के बीच पिछले मुकाबले में काफी छींटाकशी हुई थी और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ भारत के अन्य खिलाड़ियों की भी काफी गरमा गरम बहस हुई थी जिसके चलते पिछला मुकाबला बहुत चर्चाओं में आ गया था और जब भारत ने मैच जीता तो माना जा रहा था कि इंग्लैंड अब यहां से वापसी नहीं कर पाएगा क्योंकि उसने भारत को छेड़ दिया है लेकिन अब जेम्स एंडरसन की आग उगलती गेंदबाजी को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम के लिए इस सीरीज को जीतना इतना भी आसान नहीं होने जा रहा है जितना हमने लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद सोच लिया था।

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 18:48 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+