For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बार-बार मैदान में घुसने वाले जार्वो गिरफ्तार, ओवल में भी तोड़ा था सुरक्षा घेरा

Ind vs Eng 4th Test: Jarvo again in the field as fast bowler, bairstow get angry | वनइंडिया हिंदी

लीड्सः YouTuber डेनियल जार्विस को शुक्रवार को दक्षिण लंदन पुलिस ने इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में फिर से सुरक्षा तोड़ने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जार्वो के नाम से मशहूर इस शख्स ने चौथे टेस्ट के चौथे दिन पहले सत्र के दौरान ओवल में प्रवेश किया था।

डेनियल जार्विस ने मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेटरों का रूप धारण करके इंग्लैंड में सुरक्षा भंग करने के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि यह कुख्यात हो चुके हैं और सुरक्षा अधिकारी उनसे परेशान हैं। शुक्रवार को यह तीसरा मौका था जब उन्होंने इंग्लैंड के मैदान में खराब सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाया।

मामले पर नजर रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'हां, दक्षिण लंदन पुलिस ने जार्वो69 को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पता चला है कि उसे हमले के संदेह में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह दिन के दौरान अंग्रेजी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जबरदस्ती धकेलते हुए भागने की कोशिश कर रहा था।

यॉर्कशायर काउंटी ने उन पर जुर्माना लगाने और आजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। हालांकि, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक YouTuber के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

लॉर्ड्स में मैदान में उतरने की कोशिश करने और लीड्स में स्टांस लेने के बाद, जार्वो को उसी समय दौड़ते हुए देखा गया जब उमेश यादव बॉलिंग कर रहे थे।

समाचार एजेंसी के अनुसार, भारतीय टीम के प्रशासनिक और सुरक्षा कर्मचारी कड़ी नजर रख रहे हैं, लेकिन अभी तक जार्वो के बारे में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की है।

इससे पहले यॉर्कशाय ने जानकारी दी थी कि Jarvo69 के हेडिंग्ले परिसर में प्रवेश करने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उस दिन, रोहित शर्मा का विकेट गिरने के ठीक बाद, 'जार्वो 69' साइटस्क्रीन के एक तरफ स्थित गैलरी से बल्लेबाजी पैड और सर्जिकल फेस मास्क के साथ एक नीला हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहा था। यह भारतीय बल्लेबाजों की पोशाक थी।

भीड़ में से किसी ने खेल के मैदान में प्रवेश करते ही एक क्रिकेट बैट भी फेंक दिया जिसको लेकर जार्वो पिच पर बैटिंग करने पहुंच गया। तब जाकर ग्राउंड सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका। उसे तुरंत हेडिंग्ले परिसर से बेदखल कर दिया गया।

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 11:48 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+