For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने पर्सनल कारणों के चलते चौथे टेस्ट से वापस लिया अपना नाम

अहमदाबादः जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है। बुमराह ने बीसीसीआई से अनुरोध किया था इस टेस्ट से पहले उनको रिलीज कर दिया जाए क्योंकि वे पर्सनल कारणों से नहीं खेल पाएंगे। यह भी जानकारी मिली है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बुमराह की जगह पर कोई और रिप्लेसमेंट नहीं लिया है।

27 साल के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह डे नाइट टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए लौटे थे। जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आराम दिया गया था। तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के करने के लिए कुछ खास नहीं था क्योंकि पिच शुरू से लेकर आखिर तक स्पिनरों के लिए जन्नत साबित हुई। ऐसे में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुमराह को केवल 6 ओवर ही फेंकने के लिए मिले और वह भी पहली पहली पारी में फेंके गए थे।

अब जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे तो उनके लिए यह सीरीज यहीं पर ही समाप्त हो जाती है। बुमराह ने टेस्ट सीरीज में केवल दो ही मैच खेले हैं और उसमें 48 ओवर तक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट ही उनके हाथ लगे। जसप्रीत बुमराह की जगह पर दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज खेले थे। ऐसे में भारत के पास जसप्रीत बुमराह की जगह भरने के लिए मोहम्मद सिराज चौथे मैच में उपलब्ध हो सकते हैं लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि उमेश यादव भी अपनी फिटनेस ठीक करने के बाद टीम इंडिया में एंट्री कर चुके हैं।

ऐसे में भारत पिच के आधार पर फैसला लेगा कि उसको किस तरह का टीम संयोजन रखना है। पिछले मैच में भारत की टीम तीन स्पिनरों के साथ खेलने उतरी थी और दो ही तेज गेंदबाज टीम में थे। भारतीय टीम फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से बढ़त ले रही है और उसको न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए अपने अंतिम टेस्ट मैच में हार से बचना है।

चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (सी), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रिद्धिमान साहा ( विकेट-कीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, एम सिराज, उमेश यादव।

Story first published: Saturday, February 27, 2021, 13:39 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+