For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: रूट और सिबली ने गाड़ा खूंटा, इंग्लैंड के नाम रहा दूसरा सत्र

Ind vs Eng 1st Test: Joe Root, Sibley century partnership keep England going | वनइंडिया हिंदी

India vs England 1st Test नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम ने चेन्नई के पाटा विकेट पर भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए संघर्ष करा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज विकेटों पर कमाल दिखाने के बाद टीम इंडिया के सामने एक ऐसा विकेट हैं जहां पर गेंदबाजी के लिए अभी तक कुछ नजर नहीं आया है। ऐसी विकेटों पर रिवर्स स्विंग कारगर रहती है लेकिन लार का इस्तेमाल बंद होने के चलते अब गेंद को एक साइड से चमकाना भी आसान काम नहीं है।

दूसरी और इंग्लैंड की टीम ऐसे ही खेल रही है जैसे यह उनके एशिया दौरे का विस्तार है। कुछ ही समय पहले वह चेन्नई के पड़ोस में मौजूद श्रीलंका में खेलकर आई है और जीती भी है।

इस बार एम चिदंबरम में भी इंग्लैंड ने जूझने का जज्बा दिखाया और उनके ओपनर्स ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत के सामने अलार्म बेल बजा दी। हालांकि रोरी बर्न्स (Rory Burns) रिवर्स स्वीप के लालच में आउट हुए लेकिन उनके जोड़ीदार डोमिनिक सिबली (Dominic Sybley) अर्धशतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड का दूसरा विकेट भी लंच से पहले ही गिरा था। यह डेनियल लॉरेंस का था।

दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने एक भी विकेट नहीं गंवाया और उसने 73 रन जोड़े। इस दौरान डोमिनिक सिबली और जो रूट (Joe Root) के बीच 77 रनों की साझेदारी हो चुकी है। सिबली 53 और रूट 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह सिबली का टेस्ट क्रिकेट में चौथा अर्धशतक है और लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी भी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में भी ऐसा किया था। दूसरी और जो रूट की फॉर्म पर क्या बात की जाए, वे करियर के सुनहरी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

अभी तक ईशांत शर्मा (Ishant Sharma), जस्प्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और आर अश्विन (R Ashwin) जैसे सीनियर गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की है लेकिन वे विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे।

Story first published: Friday, February 5, 2021, 14:34 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+