रूट ने कहा- मजबूती से वापसी करेगा भारत, एंडरसन ने बताया रिवर्स स्विंग का बड़ा रोल

नई दिल्लीः भारत को चेन्नई टेस्ट में हराने में जो रूट की अहम भूमिका थी। उन्होंने पहली पारी में 218 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से मात दे दी है और अब जो रूट को उम्मीद है कि टीम इंडिया 13 फरवरी को अगले टेस्ट में पलटवार करेगी। यह मुकाबला भी चेन्नई में होगा।

रूट ने कहा कि भारत का घर में शानदार रिकॉर्ड है और उनके पास कमाल के खिलाड़ी हैं। रूट ने मैच के बाद कहा, "भारतीय खिलाड़ी खुद को साबित करने के लिए फिर से तैयारी के साथ खेलने उतरेंगे। यह बहुत अच्छी जीत है लेकिन ये अभी एक शुरुआत है।

"भारत एक बहुत अच्छी टीम है और वे मजबूती से वापसी करेंगे। हालांकि हमने खुद के लिए एक अच्छा बैंचमार्क सेट कर दिया है।"

रूट ने एंडरसन के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका इंग्लैंड का ऑल टाइम ग्रेट करार दिया। उन्होंने कहा कि एंडरसन युवा खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण हैं। इस उम्र में भी उनका कौशल और फिटनेस निखर रही है।

38 साल के एंडरसन ने इस मैच में 63 रन देकर 5 विकेट लिए। पांचवे दिन रिवर्स स्विंग पर लिए गए उनके 3 विकेट निर्णायक साबित हुए क्योंकि वे गिल, रहाणे और पंत के थे। एंडरसन का कहना है कि रिवर्स स्विगं इस जीत में अहम साबित हुई।

उन्होंने मैच के बाद कहा, "गेंद रिवर्स कर रही थी। हमे पता था कि गेंद की लेंथ सही रखनी है और मैं ऐसा कर पाया। रिवर्स स्विंग हमारे लिए बहुत बड़ी चीज साबित हुई। पिच धीमी थी इसलिए जब गेंद हवा में घूम रही थी तब ऐसा लगा कि हम किसी भी गेंद पर विकेट ले सकते हैं।"

158 टेस्ट मैचों में 611 विकेट ले चुके जिमी ने रूट को स्पिन का महान खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा, "रूट स्पिन के महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने सामने से आकर हमारा नेतृत्व किया और उदाहरण सेट किया। उम्मीद है कि उनकी फॉर्म बरकरार रहेगी और हम ऐसा ही प्रदर्शन दोहराते रहेंगे।"

Story first published: Tuesday, February 9, 2021, 17:33 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+