IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में डॉम बेस को बाहर करने पर जो रूट ने कही ये बात

नई दिल्लीः जेम्स एंडरसन और डॉम बेस इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की 227 रनों की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। भारत के लिए और भी फायदेमंद बात जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति है जिनको कोहली में चोट ने बाहर कर दिया है।

डॉम बेस की जगह पर मोइन अली को 12 सदस्यीय टीम में चुना गया है जबकि एंडरसन की जगह पर ओली स्टोन या क्रिस वोक्स में किसी एक को लिया जाएगा।

इतना ही नहीं जोस बटलर को भी आराम दिया गया है। अब तो ऐसा लगता है जैसे भारत का आधा काम इंग्लैंड ने खुद कर दिया है। आइए देखते हैं इस फैसलों पर जो रूट का क्या कहना है।

रूट ने बेस को बाहर करने के फैसले पर बात करते हुए कहा, "ये एक बहुत मुश्किल बातचीत थी। डॉम बेस ने अच्छा योगदान दिया था। वह निश्चित तौर पर निराश होंगे। उनका रवैया बहुत शानदार है। वे अभी अपने करियर की शुरुआत में ही हैं और वे इस बाहर बैठने के मौके को खुद को और बेहतर बनाने में इस्तेमाल करेंगे।"

जाहिर है कि रूट ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और गोलमोल बातें घुमा दी लेकिन मोइन अली को लेकर काफी उत्साहित हैं। मोइन अली का रेड बॉल करियर लगभग खत्म माना जा रहा था। जबसे वह अंतिम एशेज सीरीज के एक मैच से बाहर हुए हैं तब से वे बाहर ही हैं।

रूट का कहना है, "वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं और हम जानते हैं कि वह इंग्लैंड के लिए स्पेशल चीजें कर सकते हैं। मैं उनको लेकर बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने पिछले खराब दौरे के बाद से खुद को काफी तराशा है और काम किया है। मैं यकीन से कह सकता हूं कि वह इस अवसर को पाकर काफी खुश होंगे।"

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम: डोमिनिक सिबली, रोरी बर्न्स, डैनियल लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), मोइन अली, जैक लीच, क्रिस वोक्स, ओली स्टोन, स्टुअर्ट ब्रॉड

Story first published: Friday, February 12, 2021, 14:59 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+