For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जोफ्रा ऑर्चर ने किया पलटवार, माइकल वॉन मेरे बारे में कुछ नहीं जानते

नई दिल्लीः इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने आलोचकों पर पलटवार किया है जिसमें पूर्व कप्तान और आज के क्रिकेट विश्लेषक माइकल वॉन भी शामिल है। जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि वह खेलना चाहते हैं और सफेद व लाल गेंद फॉर्मेट में कामयाबी हासिल करना चाहती हैं।

जोफ्रा आर्चर का कमेंट तब आया है जब माइकल वॉन ने द टेलीग्राफ में एक कॉलम लिखा था जहां पर उन्होंने सवाल किया था कि किस तरह से इंग्लैंड जोफ्रा आर्चर के टैलेंट को अनलॉक कर सकता है।

'जोफ्रा आर्चर को टेस्ट क्रिकेट पसंद नहीं है'

'जोफ्रा आर्चर को टेस्ट क्रिकेट पसंद नहीं है'

वॉन ने लिखते हुए कहा था कि इस तरह की कुछ कानाफूसी है जैसे जोफ्रा आर्चर को टेस्ट क्रिकेट पसंद नहीं है। उन्होंने आगे लिखा," एक कप्तान के तौर पर आपको इस बारे में पता करने की जरूरत है कि यह सच है या फिर नहीं। कई बार कुछ आलोचक यह भी कहते हैं कि आप जोफ्रा आर्चर को देखना चाहते हैं और यह भी उम्मीद करते हैं कि वह थोड़ा और तेज गति से गेंद डालें।"

माइकल वान ने यह कहा कि इंग्लैंड को देखने की जरूरत है कि जोफ्रा आर्चर से बेहतर प्रदर्शन कैसे करवाया जाए। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह से इंग्लैंड को ऐसा करना होगा कि जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट से प्यार करने लगे।

मिताली राज को ऐतिहासिक उपलब्धि पर सचिन तेंदुलकर, वसीम जाफर ने दी बधाई

आर्चर ने किया वॉन पर पलटवार-

आर्चर ने किया वॉन पर पलटवार-

अब आर्चर ने इसी बात पर पलटवार किया है और डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में कहा है- "सबसे पहले तो मैं यह बता दूं कि मैं इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए अपना एटीट्यूड कभी नहीं बदलता हूं। मैं हमेशा तीनों फॉर्मेट खेलना चाहता था और यह अभी भी नहीं बदला है और जहां तक मेरा मानना है तो यह आगे भी नहीं बदलने वाला है।"

उन्होंने आगे कहा कि माइकल वान कहते हैं जोफ्रा आर्चर को टेस्ट क्रिकेट पसंद नहीं है और इसका कारण इंग्लैंड को पता लगाना है जबकि वे यह नहीं जानते कि मेरे बारे में सही क्या है।

"माइकल वान नहीं जानते कि मुझे क्या पसंद है। मैं हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलने का ही सपना देखता आया हूं और मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी तक इतना बुरा हूं जब तक में चार या पांच विकेट एक पारी में नहीं लेता हूं तब तक लोग मुझ पर निशाना बनाए रखते हैं।"

अपने टेस्ट करियर से संतुष्ट है यह गेंदबाज-

अपने टेस्ट करियर से संतुष्ट है यह गेंदबाज-

आर्चर ने आगे कहा कि लोगों की इस तरह की बातों से उनको परेशानी होती है और यह सब उनके अपने विचार होते हैं जोफ्रा आर्चर ने अपनी फॉर्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वे टेस्ट क्रिकेट में अभी भी नए हैं और अपना रास्ता बना रहे हैं। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी ऐसा ही किया था। जोफ्रा आर्चर कहते हैं कि वह अभी तक अपने टेस्ट एवरेज से संतुष्ट हैं जोकि 31 का है क्योंकि वह यहां से और बेहतर होते जाएंगे।

हाल ही में भारत के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी की थी तब उन्होंने भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल को पहली पारी में आउट किया था जबकि अगली पारी में जसप्रीत बुमराह का मैच विजेता विकेट लिया था। यह मैच इंग्लैंड जीत गया था और आर्चर के खाते में 3 विकेट आए थे। इसके बाद आर्चर ने अगला टेस्ट मैच नहीं खेला था। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी की जहां पर केवल 5 ओवर ही उनको फेंकने को मिले और उन्होंने 24 रन देकर एक विकेट लिया।

इंग्लैंड के T20 कप्तान इयोन मोर्गन का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ T20 सीरीज में पूरी तरह फिट हो और सभी मैच खेल पाए।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 15:48 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+